Daily Horoscope
✕

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (7 जून)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 7 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Written By WD
Updated: बुधवार, 5 जून 2013 (11:38 IST)
WD
WD
ज़ी सिनेमा ( Zee Cinema) रात 9.00 बजे
लोफर (एक्शन): एक बेरोजगार आदमी रवि हमेशा परेशानी में पड़ जाता है और लड़ाई करने लगता है। उसे किसी को जान से मारने के केस में झूठा फंसा दिया जाता है और गिरफ्तार कर लिया जाता है। रवि को अपने परिवार के सहयोग के बिना ही खुद को निर्दोष साबित करने की यह लड़ाई लड़नी पड़ती है।
कलाकार: अनिल कपूर, जूही चावला, शक्ति कपूर निर्देशक: डेविड धवन

ज़ी सिनेमा एचडी ( Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
ऎतराज (थ्रिलर): जब एक शादीशुदा व्यक्ति अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड और आज की बॉस के साथ संबंध बनाने से मना कर देता है तो वह उस पर रेप का झूठा इल्जाम लगा देती है। क्या उसे इंसाफ मिल पाएगा?
कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, करीना कपूर निर्देशक: अब्बास मस्तान

स्टार गोल्ड ( Star Gold) रात 9.00 बजे
फिर एक मोस्ट वांटेड (एक्शन): ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला चंदू एक रेस्टोरेंट चलाने वाली त्रिशा से प्यार करने लगता है। जब त्रिशा के माता पिता उसकी शादी किसी और से करने लगते हैं तो वह उसके पीछे भारत चला आता है। त्रिशा से शादी करने के लिए उसे एक खतरनाक काम करने को दिया जाता है।
कलाकार: गोपीचन्द, त्रिशा कृष्णन, चंद्रमोहन निर्देशक: सिवा

स्टार गोल्ड एचडी ( Star Gold HD) रात 9.00 बजे
भागम भाग (कॉमेडी): एक संघर्षरत थिएटर ग्रुप अपने नाटक के लिए हीरोइन की तलाश कर रहा है। जब नाटक के हीरो मिलकर हीरोइन की तलाश शुरू करते हैं तो कई हास्यास्पद स्थितियां निर्मित होती हैं। क्या वे कभी हीरोइन ढूंढ पाएंगे?
कलाकार: अक्षय कुमार, गोविंदा, जैकी श्रॉफ, लारा दत्ता निर्देशक: प्रियदर्शन

मैक्स ( Max) रात 9.00 बजे
रोबोट (ड्रामा): डॉ. वासी मानवों जैसे दिखने वाले रोबोट का आविष्कार करते हैं। वह रोबोट डॉ. वासी की मंगेतर से प्यार करने लगता है। कुछ गलत लोग रोबोट की चिप को बदलकर दुनिया और डॉ. वासी को खत्म करने के लिए उसका इस्तेमाल करने लगते हैं।
कलाकार: रजनीकांत, ऎश्वर्या राय, डैनी डेंजोंग्पा निर्देशक: एस शंकर

फिल्मी ( Filmy) रात 9.00 बजे
अब इंसाफ होगा (ड्रामा): यह कहानी है एक बच्चे की बेघर मां की जो अपने बीमार पति के इलाज के लिए संघर्ष कर रही है। वह उन लोगों से बदला लेने का निर्णय लेती है जो उसका फायदा उठाना चाहते थे।
कलाकार: रेखा, मिथुन चक्रवर्ती, फारूख शेख निर्देशक: हरीश शाह

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'