Hanuman Chalisa
✕

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (29 जून)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 29 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Written By WD
Updated: गुरुवार, 27 जून 2013 (12:00 IST)
WD
WD
जी सिनेमा ( Zee Cinema) रात 9.00 बजे
चंद्रमुखी की प्रतिज्ञा (हॉरर): एक आदमी मुकुंदन, अपनी याददाश्त भूल चुकी लड़की मलु से मिलकर उससे प्यार करने लगता है। बिछड़ कर सालों बाद जब मुकुंदन लौटकर आता है तो मलु उसे पहचानने से इंकार कर देती है।
कलाकार: जयराम, पूनम बजवा निर्देशक: अनिल कुमार

जी सिनेमा एचडी ( Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
जोकर (कॉमेडी): एलियंस के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा एक स्पेस साइंटिस्ट अगस्त्या अपने गांव पागलापुर आता है। उसे पता चलता है कि उसका गांव देश के नक्शे में ही नहीं है। अब अगस्त्या अपने गांव को मशहूर बनाने के लिए एक अनूठा तरीका निकालता है।
कलाकार: अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, मिनिषा लांबा, जावेद जाफरी निर्देशक: शिरीष कुंदर

स्टार गोल्ड ( Star Gold) रात 9.00 बजे
मक्खी (एक्शन): जानी बिंदू से प्यार करता है मगर उनके प्यार से जलने वाला सुदीप जानी को मार देता है। अपनी मृत्यु के बाद जानी एक मक्खी के रूप में जन्म लेता है और अपनी मौत का बदला लेता है।
कलाकार: सुदीप, सामंथा, श्रीनिवास रेड्डी निर्देशक: एस एस राजामौली

स्टार गोल्ड एचडी ( Star Gold HD) रात 9.00 बजे
बोल बच्चन (कॉमेडी): जब अब्बास एक बच्चे को बचाने के लिए हिंदू मंदिर को तोड़ देता है तो मुश्किल में पड़ जाता है। अब उसे अपनी असली पहचान छिपाने के लिए हिंदू नाम का सहारा लेना पड़ता है और इसके लिए कई झूठ बोलने पड़ते हैं।
कलाकार: अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, प्राची देसाई, असीन निर्देशक: रोहित शेट्टी

मैक्स ( Max) रात 9.00 बजे
मर्डर 3 (थ्रिलर): निशा अपने बॉयफ्रेंड विक्रम के साथ उसके बंगले पर रहने चली आती है। वह डरावना बंगला अपने अंदर कई राज समेटे है जिनका खुलासा निशा के सामने एक - एक करके होने लगता है। जैसे ही रहस्य सामने आने लगता है वैसे विक्रम की गायब हुई पूर्व प्रेमिका भी सभी के लिए पहेली बन जाती है।
कलाकार: रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी, सारा लॉरेन निर्देशक: विशेष भट्ट

फिल्मी ( Filmy) रात 9.00 बजे
पत्थर और पायल (ड्रामा): एक डाकू की जिंदगी खूबसूरत महिला से प्यार होने के बाद बदल जाती है। डाकू की जिंदगी का यह बदलाव उसके छोटे भाई को पसंद नहीं आता और वो डाकू के विद्रोह में खड़ा हो जाता है।
कलाकार: धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, विनोद खन्ना निर्देशक: हरमेश मल्होत्रा

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'