Hanuman Chalisa
✕

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (28 जून)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 28 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Written By WD
Updated: बुधवार, 26 जून 2013 (12:38 IST)
WD
WD
जी सिनेमा ( Zee Cinema) रात 9.00 बजे
सौगंध (ड्रामा): एक मां - बेटे के लिए शहर का डॉन कई परेशानियां खड़ी कर देता है। अब बेटे की जिंदगी का मकसद उस डॉन से अपना बदला लेना है। क्या वो अपना बदला ले पाएगा?
कलाकार: अक्षय कुमार, शांति प्रिया, राखी गुलजार निर्देशक: राज सिप्पी

जी सिनेमा एचडी ( Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
आक्रोश (एक्शन): प्रताप और सिद्धांथ बिहार के एक गांव में तीन विद्यार्थियों के गुम होने की जांच करने जाते हैं। भ्रष्ट सिस्टम और गांववालों के साथ क्या वे केस की सही जांच कर पाएंगे?
कलाकार: अजय देवगन, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु निर्देशक: प्रियदर्शन

स्टार गोल्ड ( Star Gold) रात 9.00 बजे
सुहाग (थ्रिलर): दो कॉलेज के दोस्त अजय और राज के दूसरे से मस्ती करते हुए कई बार मुश्किल में आ जाते हैं। जब अजय को पता चलता है कि उसका असली नाम अजय नहीं बल्कि कुछ और है तो वह सदमे में आ जाता है। अब वह इस राज को जानने में लग जाता है।
कलाकार: अक्षय कुमार, अजय देवगन, करिश्मा कपूर, नगमा निर्देशक: संदेश कहली

स्टार गोल्ड एचडी ( Star Gold HD) रात 9.00 बजे
जब वी मेट (रोमांस): एक अमीर बिजनेसमेन आदित्य अपनी जिंदगी की परेशानियों से तंग आकर सबकुछ छोड़कर घर से निकल जाता है। ट्रेन में वह एक खुशमिजाज लड़की गीत से मिलता है जो अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना बना रही है। आदित्य उसके साथ मस्ती भरे सफर पर निकल पड़ता है और उसे जीने व खुश रहने का बहाना मिल जाता है।
कलाकार: करीना कपूर, शाहिद कपूर, दारा सिंह निर्देशक: इम्तियाज अली

मैक्स ( Max) रात 9.00 बजे
सूर्यवंशम (फैमेली): एक आदमी की कहानी जिसे उसका पिता किसी काम के लायक नहीं समझता और घर से निकाल देता है। घर से निकाले जाने के बाद वह ऎसा काम कर दिखाता है जो उसके पिता ने सपने में भी नहीं सोचा था।
कलाकार: अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, सौंदर्या, कादर खान निर्देशक: ईवीवी सत्यनारायण

फिल्मी ( Filmy) रात 9.00 बजे
शोर इन द सिटी (क्राईम): फिल्म मुंबई में रहने वाले छोटे मोटे अपराधियों की कहानी कहती है जो गणेश चतुर्थी के समय में अपने करियर और जिंदगी की कई समस्याओं से एक साथ जूझते हैं।
कलाकार: तुषार कपूर, प्रीति देसाई, राधिका आप्टे निर्देशक: राज निडिमोरू, कृष्णा डीके

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'