Daily Horoscope
✕

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (27 जून)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 27 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Written By WD
Updated: मंगलवार, 25 जून 2013 (13:22 IST)
WD
WD
जी सिनेमा ( Zee Cinema) रात 9.00 बजे
शराबी (ड्रामा): एक अमीर पिता के सहृदयी बेटे की कहानी जो अपने गैरजिम्मेदार बाप और अकेलेपन के कारण शराबी बन जाता है।
कलाकार: अमिताभ बच्चन, जयाप्रदा, भारत भूषण निर्देशक: प्रकाश मेहरा

जी सिनेमा एचडी ( Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
लव आज कल (रोमांस): बेहतर तकनीकों वाली इस दुनिया में रिश्ते जितनी जल्दी बनते हैं उतनी ही जल्दी टूट भी जाते हैं। ऎसे ही समय के दो प्रेमियों की कहानी जो एक दूसरे को भूलने के इरादे से खुशी - खुशी अलग हुए मगर प्यार उन्हें फिर से एक कर देता है।
कलाकार: सैफ अली खान, ऋषि कपूर, दीपिका पादुकोण निर्देशक: इम्तियाज अली

स्टार गोल्ड ( Star Gold) रात 9.00 बजे
गर्व (एक्शन): एक ईमानदार पुलिस अफसर को भ्रष्ट सिस्टम की वजह से नौकरी से निकाल दिया जाता है। उस पर अपने साथी के कत्ल का इल्जाम और अपनी बहन से अवैध संबंध रखने का भी झूठा आरोप लगा दिया जाता है।
कलाकार: सलमान खान, अरबाज खान, शिल्पा शेट्टी निर्देशक: पुनीत इस्सार

स्टार गोल्ड एचडी ( Star Gold HD) रात 9.00 बजे
मि. एंड मिसेस खिलाड़ी (कॉमेडी): ज्योतिषी एक लड़के के बारे में भविष्यवाणी करता है कि वह भविष्य में राजा बनने वाला है। यह भविष्यवाणी कुछ हद तक सही भी निकलती है जब वह एक अमीर बाप की बेटी से प्यार करने लगता है। मगर लड़की का पिता दोनों शादी तब ही करवाएगा जब लड़का 1 लाख रुपए कमा कर दिखा देगा।
कलाकार: अक्षय कुमार, जूही चावला, परेश रावल, कादर खान निर्देशक: डेविड धवन

मैक्स ( Max) रात 9.00 बजे
डॉन नं. 1 (एक्शन): एक लड़के को डॉन बनाने के लिए तैयार किया जाता है। वह दुखी और बेसहारा लोगों के काम आता है और उन्हें त्वरित न्याय दिलाता है। परेशानी तब आती है जब पाकिस्तानी गैंगस्टर भारत में दिलचस्पी लेने लगता है और डॉन को अपने साथ मिलाना चाहता है।
कलाकार: नागार्जुन, अनुष्का निर्देशक: लॉरेंस राघवेन्द्र

फिल्मी ( Filmy) रात 9.00 बजे
हिम्मतवाला (एक्शन): एक इंजीनियर अपने गांव पहुंचकर मां और बहन की खराब हालत देखकर व्यथित हो जाता है। अब वह उन लोगों से बदला लेना चाहता है जिन्होंने उनकी यह हालत की है।
कलाकार: जीतेन्द्र, श्रीदेवी निर्देशक: के राघवेंद्र राव

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'