dharma sangrah
✕

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (26 जून)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 26 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Written By WD
Updated: मंगलवार, 25 जून 2013 (11:34 IST)
WD
WD
जी सिनेमा ( Zee Cinema) रात 9.00 बजे
टार्जन द वंडर कार (एक्शन): एक लड़का अपने पिता के खून के बाद उनकी पुरानी कार को नई वंडर कार बना देता है। अब वह कार जिंदा हो जाती है क्योंकि उसमें उसके पिता की आत्मा आ जाती है। जल्द ही वह कार उसके पिता के कातिलों को खत्म करना शुरू कर देती है।
कलाकार: आयशा टाकिया, वत्सल सेठ निर्देशक: अब्बास मस्तान

जी सिनेमा एचडी ( Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
शागिर्द (एक्शन): एक अनोखे पुलिस अफसर की कहानी जिसका अपराधियों से निपटने का अपना ही तरीका है। अपराधियों से निपटने के उसके रवैए से उसका स्टाफ असंतुष्ट हो जाता है। क्या वह इस चुनौती से निपट पाएगा?
कलाकार: नाना पाटेकर, मोहित अहलावत, अनुराग कश्यप निर्देशक: तिग्मांशू धुलिया

स्टार गोल्ड ( Star Gold) रात 9.00 बजे
विनाशक (ड्रामा): फिल्म कहानी है इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह और जैलर लंकेश्वर के बीच लड़ाई की। लंकेश्वर जेल को अवैध हथियारों के धंधे के लिए इस्तेमाल करता है।
कलाकार: सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, टीनू आनंद निर्देशक: रवि देवन

स्टार गोल्ड एचडी ( Star Gold HD) रात 9.00 बजे
जोड़ी नं. 1 (कॉमेडी): दो छोटे अपराधी और दोस्त जय और वीरू एक गुंडे से पीछा छुड़ा भाग रहें हैं। अब उनका अगला लक्ष्य अमीर बिजनेसमेन राय साहब को लूटना है। क्या वे अपनी योजना में सफल हो पाएंगे?
कलाकार: गोविंदा, ट्विंकल खन्ना, संजय दत्त निर्देशक: डेविड धवन

मैक्स ( Max) रात 9.00 बजे
चीता (एक्शन): एक भ्रष्ट नेता खुद को घायल करने के लिए एक बॉडीगार्ड नंदू को रखता है। परंतु जब नेता मर जाता है तो नंदू मुश्किल में आ जाता है। वह अपने आपको निर्दोष साबित करने के लिए नई योजना बनाता है।
कलाकार: महेश बाबू, त्रिशा कृष्णन, प्रकाश राज, सोनू सूद निर्देशक: त्रिविक्रम श्रीनिवास

फिल्मी ( Filmy) रात 9.00 बजे
जलजला (एक्शन): एक शिव मंदिर में गड़ा खजाना, अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोगों को आकर्षित करता है। सभी उस खजाने को भूकंप आने से पहले हासिल करना चाहते हैं।
कलाकार: धर्मेन्द्र, शत्रुघ्न सिन्हा निर्देशक: हरीश शाह

Show comments

'किंग' के लिए फिर साथ आए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद, क्या बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड?

फवाद खान और माहिरा खान की पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर बवाल, भारत में बैन की मांग

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'