Hanuman Chalisa
✕

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (24 मई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 24 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Written By WD
Updated: गुरुवार, 23 मई 2013 (12:43 IST)
WD
WD
ज़ी सिनेमा ( Zee Cinema) रात 9.00 बजे
आंखें (कॉमेडी): कुछ गुंडे मिलकर राज्य के मुख्यमंत्री का अपहरण कर उनके हमशक्ल को मुख्यमंत्री बनाने की योजना पर काम करते हैं। दो भाई अंजाने में उनकी इस साजिश का हिस्सा बन जाते हैं और साजिश को विफल करने के लिए जी जान लगा देते हैं।
कलाकार: गोविंदा, रितु शिवपुरी, चंकी पांडे निर्देशक: डेविड धवन

ज़ी सिनेमा एचडी ( Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
डबल धमाल (कॉमेडी): चार दोस्त बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में पैसा लगाकर अमीर बनने के सपने देखते हैं। मगर उनका दोस्ती कबीर उन्हें धोखा देकर और कंगाल बनाकर भाग जाता है। अब वे उससे बदला लेने के लिए उसे खोज रहे हैं।
कलाकार: संजय दत्त, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, कंगना रानावत निर्देशक: इन्द्र कुमार

स्टार गोल्ड ( Star Gold) रात 9.00 बजे
घर हो तो ऎसा (फैमिली): अमर का परिवार अपनी बहू शारदा को दहेज के लिए परेशान करता है। जब अमर बाहर से वापस आता है तो उस पता चलता है कि शारदा और भतीजी को मार दिया गया है। वह इस घटना से बहुत गुस्सा होता है और अपने घर वालों को सबक सिखाने का फैसला करता है।
कलाकार: अनिल कपूर, कादर खान, मीनाक्षी शेशाद्री निर्देशक: कल्पातरू

स्टार गोल्ड एचडी ( Star Gold HD) रात 9.00 बजे
रॉकस्टार (रोमांस): दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक लड़के की कहानी जो अपने अंदर छुपे आर्टिस्ट को खोजना चाहता है। कॉलेज में हुआ प्यार और फिर हुए धोखे की वजह से वह खुद ही को बरबाद करने लगता है।
कलाकार: नरगिस फाकरी, रणबीर कपूर निर्देशक: इम्तियाज अली

फिल्मी ( Filmy) रात 9.00 बजे
पत्थर और पायल (ड्रामा): डाकू की जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। परंतु डाकू का छोटा भाई ही उनके प्यार के खिलाफ खड़ा हो जाता है।
कलाकार: धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी, विनोद खन्ना निर्देशक: हर्मेश मल्होत्रा

Show comments

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार प्रेम और गन की भिड़ंत, सूरज बड़जात्या बनाम इमरान हाशमी की दिलचस्प जंग

Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज

सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज

'किंग' के लिए फिर साथ आए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद, क्या बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'