Hanuman Chalisa
✕

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (20 मई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 20 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Written By WD
Updated: शनिवार, 18 मई 2013 (12:23 IST)
WD
WD
ज़ी सिनेमा ( Zee Cinema) रात 9.00 बजे
लाडला (ड्रामा): एक फैक्ट्री की मालकिन अपने मजदूरों की यूनियन के नेता को सबक सिखाने के लिए उससे शादी कर लेती है। परंतु नेता से शादी करके उसे प्यार करने वाला पति मिल जाता है। अंत में वह भी पति से प्यार करने लगती है।
कलाकार: अनिल कपूर, श्रीदेवी, रवीना टंडन निर्देशक: राज कंवर

ज़ी सिनेमा एचडी ( Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
डॉन 2 (एक्शन): एशिया के अंडरवर्ल्ड पर कब्जा जमाने के बाद डॉन अब यूरोप की तरफ अपना रूख करता है। बर्लिन अंडरवर्ल्ड और पुलिस के बीच फंस चुके डॉन को बचने के लिए विश्वासघात करना पड़ता है।
कलाकार: शाहरूख खान, प्रियंका चोपड़ा, बोमन ईरानी निर्देशक: फरहान अख्तर

स्टार गोल्ड ( Star Gold) रात 9.00 बजे
रागादा (एक्शन): सत्या हैदराबाद में डॉन जीके के साथ काम करने लगता है। परंतु पेडन्ना, सत्या के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा है क्योंकि वह जीके का दुश्मन है। अब सत्या जीके के सभी दुश्मनों को खत्म करने का निर्णय लेता है।
कलाकार: नागार्जुन, प्रियामनी निर्देशक: वीरू पोटला

स्टार गोल्ड एचडी ( Star Gold HD) रात 9.00 बजे
दीवार (वार): भारत-पाकिस्तान लड़ाई वक्त भारतीय सैनिकों को जेल में डाल दिया जाता है। एक आदमी जेल में बंद अपने पिता को बचाने के लिए कोशिश करता है।
कलाकार: अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना निर्देशक: मिलन लुथरिया

मैक्स ( Max) रात 9.00 बजे
जन्नत 2 (क्राईम): सोनू पहले गैरकानूनी कामों में संलिप्त रहता है परंतु फिर एसीपी प्रताप के साथ काम करने लगता है। सोनू का सबसे बड़ा दुश्मन डॉन मंगल उसे मारने के लिए पीछे लग जाता है।
कलाकार: इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, रणदीप हुड्डा निर्देशक: कुनाल देशमुख

फिल्मी ( Filmy) रात 9.30 बजे
विश्वनाथ (थ्रिलर): एक ईमानदार वक ील झूठे इल्जाम में फंस कर जेल चला जाता है। जेल से छूटकर वह अपनी गैंग बनाता है और जल्द ही पुलिस का वांटेड अपराधी बन जाता है।
कलाकार: रीना रॉय, शत्रुघ्न सिन्हा निर्देशक: सुभाष घई

Show comments

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

व्हाइट स्ट्रीटवियर और रिमलेस चश्मे में दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा, किलर पोज देख फैंस हुए दीवाने

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'