dharma sangrah
✕

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (17 जून)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 17 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Written By WD
Updated: शनिवार, 15 जून 2013 (12:02 IST)
WD
WD
ज़ी सिनेमा ( Zee Cinema) रात 9.00 बजे
लोफर (एक्शन): एक बेरोजगार आदमी रवि को खून के केस में झूठा फंसा दिया जाता है और उसे जेल हो जाती है। अब उसे अकेले ही अपनी बेगुनाही साबित करनी पड़ती है।
कलाकार: अनिल कपूर, जूही चावला, फरीदा जलाल निर्देशक: डेविड धवन

ज़ी सिनेमा एचडी ( Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
शैतान (एक्शन): पांच अमीर दोस्तों की कहानी जो अपने परिवारों से तंग आ चुके हैं। पांचों के द्वारा हुए एक खतरनाक एक्सीडेंट में कुछ मासूम लोग मारे जाते हैं जिसके बाद भ्रष्ट पुलिसवाला उनके पीछे लग जाता है। पुलिसवाले को पैसे देने के लिए उन्हें अपनी ही दोस्त एमी का अपहरण करना पड़ता है।
कलाकार: कल्कि कोएचलिन, राजीव खंडेलवाल, शिव पंडित निर्देशक: बिजॉय नाम्बियार

स्टार गोल्ड ( Star Gold) रात 9.00 बजे
विध्वंसक दी डिस्ट्रॉयर (एक्शन): एक पढ़ा लिखा व्यक्ति देवा डॉन के लिए काम करता है। एक आदमी चिट्टी देवा के गैंग में आता है और मारा जाता है। चिट्टी की मौत का इल्जाम देवा पर आ जाता है। क्या देवा अपने आपको निर्दोष साबित कर पाएगा?
कलाकार: तमन्ना, सूर्या सिवकुमार, कोएना मित्रा निर्देशक: केवी आनंद

स्टार गोल्ड एचडी ( Star Gold HD) रात 9.00 बजे
मैं हूं ना (ड्रामा): अपने मरते हुए पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने के इरादे से मेजर राम, परिवार को फिर से जोड़ने चला आता है। राम एक कॉलेज विद्यार्थी बनकर उनके परिवार में शामिल हो जाता है। क्या वह अपनी योजना में सफल हो पाएगा?
कलाकार: शाहरूख खान, जायद खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, अमृता राव निर्देशक: फराह खान

मैक्स ( Max) रात 9.00 बजे
मैं हूं वांटेड (एक्शन): गैंगस्टर और पुलिस एक शार्पशूटर के पीछे लग जाते हैं क्योंकि वह अंडरवर्ल्ड के बारे में बहुत कुछ जानता है। बाद में पता चलता है कि शार्पशूटर कोई और नहीं बल्कि एक अंडरकवर पुलिस अफसर है।
कलाकार: प्रणिता, दर्शन टुगुदीप, अविनाश निर्देशक: एमडी श्रीधर

फिल्मी ( Filmy) रात 9.00 बजे
टक्कर (ड्रामा): एक सौतेली मां अपने बेटे को मारने का प्रयास करती है। परंतु वह बच जाता है और सालों बाद मां से बदला लेने आता है। क्या वह अपना बदला ले पाएगा?
कलाकार: जीनत अमान, संजीव कुमार, जीतेन्द्र निर्देशक: के. बप्पैया

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'