Hanuman Chalisa
✕

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (15 जून)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 15 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Written By WD
Updated: बुधवार, 12 जून 2013 (14:17 IST)
WD
WD
ज़ी सिनेमा ( Zee Cinema) रात 9.00 बजे
बिग ब्रदर (कॉमेडी): एक आम इंसान तब खूंखार बन जाता है जब बड़े नेता का बेटा उसकी बहन पर तेजाब फेंक देता है। वह तेजाब फेंकने वाले को जान से मार देता है। अब पुलिस और नेता के आदमी बदला लेने के लिए उसे खोज रहे हैं।
कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, सनी देओल निर्देशक: गुड्डू धनोआ

ज़ी सिनेमा एचडी ( Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
डॉन 2 (एक्शन): एशिया के अंडरवर्ल्ड पर अपना अधिपत्य जमाने के बाद डॉन का अगला लक्ष्य यूरोपिन अंडरवर्ल्ड है। डॉन यूरोप में बर्लिन अंडरवर्ल्ड और पुलिस अधिकारियों के बीच फंस जाता है जहां से निकलने के लिए उसे झूठ और फरेब का सहारा लेना पड़ता है।
कलाकार: शाहरूख खान, प्रियंका चोपड़ा, बोमन ईरानी, लारा दत्ता निर्देशक: फरहान अख्तर

स्टार गोल्ड ( Star Gold) रात 9.00 बजे
सिंघम (एक्शन): एक ईमानदार पुलिस अफसर बाजीराव सिंघम की कहानी जो अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। किस्मत उसे डॉन जयकांत शिकरे के सामने लाकर खड़ा कर देती है जो उसे खुली चुनौती देता है। अब सिंघम को जयकांत से निपटना है।
कलाकार: अजय देवगन, काजल अग्रवाल, प्रकाश राज, सोनाली कुलकर्णी निर्देशक: रोहित शेट्टी

स्टार गोल्ड एचडी ( Star Gold HD) रात 9.00 बजे
दुल्हे राजा (कॉमेडी): केके सिंघानिया एक फाइव स्टार होटल का मालिक है परन्तु छोटे से ढाबे के मालिक राजा ने उसकी नाक में दम कर रखा है। राजा को सिंघानिया की बेटी से प्यार हो जाता है। अब सिंघानिया और राजा के बीच की यह लड़ाई कई रोचक और हास्यास्पद मोड़ लेती है।
कलाकार: गोविंदा, रवीना टंडन, कादर खान निर्देशक: हर्मेश मल्होत्रा

मैक्स ( Max) रात 9.00 बजे
रोबोट (ड्रामा): एक वैज्ञानिक डॉ. वासी रोबोट बनाते हैं। उनकी जिंदगी में परेशानी तब खड़ी हो जाती है जब रोबोट डॉ. वासी की मंगेतर से प्यार करने लगता है। वासी के दुश्मन रोबोट की मशीन में हेर फेर कर देते हैं जिससे वह दुनिया को खत्म करने निकल पड़ता है।
कलाकार: रजनीकांत, ऎश्वर्या राय बच्चन, डैनी डेंजोंग्पा निर्देशक: एस शंकर

फिल्मी ( Filmy) रात 9.00 बजे
चोरी चोरी चुपके चुपके (रोमांस): एक प्रेम त्रिकोण पर बनी फिल्म जिसमें शादीशुदा दंपत्ति बच्चे की चाह में किराए की मां को अपने घर लेकर आते हैं। परेशानी तब खड़ी हो जाती है जब किराए की मां अपने बच्चे के पिता से प्यार करने लगती है।
कलाकार: प्रीति जिंटा, सलमान खान, रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी निर्देशक: अब्बास मस्तान

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'