kalsarpa dosh calculator
✕

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (11 जुलाई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 11 जुलाई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

Written By WD
Updated: मंगलवार, 9 जुलाई 2013 (13:28 IST)
WD
WD
जी सिनेमा ( Zee Cinema) रात 9.00 बजे
चंद्रमुखी की प्रतिज्ञा (हॉरर): एक आदमी मुकुंदन लड़की मालू से मिलता है और उससे प्यार करने लगता है। वह काम की तलाश में शहर चला जाता है। सालों बाद जब वह लौट कर आता है तो मालू अपनी याददाश्त खो बैठी है और उसे पहचानने से मना कर देती है।
कलाकार: जयराम, पूनम बजवा, रियाज खान निर्देशक: अनिल कुमार

जी सिनेमा एचडी ( Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
दुल्हन हम ले जाएंगे (कॉमेडी): एक लड़की अपने तीन मामा के साथ रहती है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। वह एक लड़के से प्यार करने लगती है जो उसके तीनों मामाओं को अलग - अलग तरीके से मनाने की कोशिश करता है।
अभिनेता: सलमान खान, करिश्मा कपूर, परेश रावल निर्देशक: डेविड धवन

स्टार गोल्ड ( Star Gold) रात 9.00 बजे
विध्वंसक द डिस्ट्रॉयर (एक्शन): एक पढ़ा लिखा आदमी देव ा, डॉन के लिए काम करता है। उसका दोस्त चिट्टी भी उसके साथ काम करने लगता है परंतु जल्द ही मारा जाता है। उसके खून के इल्जाम में देवा फंस जाता है। क्या देवा अपने आपको निर्दोष साबित कर पाएगा?
कलाकार: सूर्या, तमन्ना, प्रभु निर्देशक: केवी आनंद

स्टार गोल्ड एचडी ( Star Gold HD) रात 9.00 बजे
मैं हूं ना (रोमांस): अपने मरते हुए पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने और जनरल की बेटी की सुरक्षा करने के लिए मेजर राम परिवार से मिलने जाता है। मेजर राम एक कॉलेज स्टूडेंट के रूप में परिवार में शामिल हो जाता है। क्या वह सफल हो पाएगा?
कलाकार: शाहरूख खान, जायद खान, सुष्मिता सेन, अमृता राव निर्देशक: फराह खान

मैक्स ( Max) रात 9.00 बजे
चीता द पॉवर ऑफ वन (एक्शन): एक भ्रष्ट नेता नंदू स े खुद को चोट पहुंचाने को कहता है। नेता इसी बीच मर जाता है और उसका इल्जाम नंदू पर आ जाता है। क्या नंदू अपनी बेगुनाही साबित कर पाएगा?
कलाकार: महेश बाब, त्रिशा कृष्णन, प्रकाश राज, सोनू सूद, नसीर निर्देशक: त्रिविक्रम श्रीनिवास

फिल्मी ( Filmy) रात 9.00 बजे
पाताल भैरवी (ड्रामा): रामू और राजकुमारी इंदुमति एक दूसरे से प्यार करते हैं। इंदुमति का पिता उससे शादी करने के लिए रामू को पैसा कमाने को कहता है। जब रामू अमीर बनकर लौटता है तब इंदुमति का अपहरण हो जाता है। क्या रामू उसे बचा पाएगा?
कलाकार: जीतेन्द्र, जयाप्रदा, प्राण निर्देशक: के. बप्पैया

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'