’बिग बॉस’ शो के दौरान नॉमिनेशन में जब एक नाम पुरुष वर्ग और एक स्त्री वर्ग से आता है, परिणाम सभी को पता चल जाता है। लड़कियों को लगातार इस कार्यक्रम से बाहर होना पड़ रहा है।
इस सप्ताह भी डायना हैडन पर आशुतोष भारी पड़े। मिस वर्ल्ड रह चुकी डायना हैडन को कम वोट मिलें और उनसे कम लोकप्रिय आशुतोष ज्यादा वोट बटोर ले गए।
जितनी भी लड़कियाँ/महिलाएँ इस शो में शामिल थीं, सभी बाहर हो गईं। जब आयोजक को लगा कि लड़कियों के ‘बिग बॉस’ का घर सूना लगेगा तो घर में डायना को पहुँचाया ताकि संतुलन बना रहे।
मोनिका बेदी को भी वाइल्ड कार्ड के जरिए इस घर में फिर से प्रवेश करवाया गया। संभावना और पायल का गेस्ट एपियरेंस भी इसी के तहत है।
’बिग बॉस’ के पहले सीज़न में भी यही कहानी थी। उस दौरान भी लड़कियों को बाहर होना पड़ा था। यह खोज का विषय है कि क्या जनता निर्णय करते समय लिंग भेद को ध्यान में रखकर अपना मत देती है?
रूढि़वादी मानसिकता को भी इसके लिए जिम्मेदार माना जा सकता है। कई लोगों को लड़कियों का इस तरह से लड़कों के घुलना-मिलना, बेफिक्र और बिंदास अंदाज में उनका बात करना रास नहीं आ रहा होगा। यह संयोग भी हो सकता है। आप क्या सोचते हैं।
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)
परिचय
समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में....
और पढ़ें
डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी
'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी
'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में
विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल
वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट