ramcharitmanas
✕

‘बा बहू और बेबी’ की वापसी

23 अगस्त से शुरू

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (10:12 IST)
PR



















ठक्कर परिवार के सदस्य एक बार फिर मनोरंजन के लिए तैयार हैं। 23 अगस्त से स्टार प्लस पर लोकप्रिय धारावाहिक ‘बा बहू और बेबी’ की वापसी हो रही है। इसे प्रत्येक शनिवार एवं रविवार रात 8 से 9 बजे देखा जा सकेगा। अपने अनोखे कथानक, नए ट्रेक, मशहूर किरदारों और बेजोड़ कॉमेडी के जरिये इस धारावाहिक ने अपने पहले सीज़न में दर्शकों के मनो-मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ी थी।

दर्शकों की माँग
चार वर्षों से अधिक समय तक 500 से ज्यादा कडि़यों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद इस धारावाहिक को ब्रेक ‍दे दिया गया था। पिछले दिनों एक सर्वेक्षण किया गया कि दर्शक किस धारावाहिक को फिर से देखना चाहते हैं? उस सूची में ‘बा बहू और बेबी’ को पहला स्थान मिला। लोगों की माँग पर इस धारावाहिक की वापसी हो रही है।

नया अंदाज
धारावाहिक के क्रिएटिव डॉयरेक्टर देवेश भोजानी का कहना है कि ‘बा बहू और बेबी’ का ठक्कर परिवार एक नए अंदाज में दिखाई देगा। सेट और घर बदला हुआ होगा, चरित्रों के कपड़े बदले होंगे, लेकिन मध्यमवर्गीय मूल्यों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हैट्स ऑफ द्वारा निर्मित यह शो उच्च संवेदनाओं और स्वभावगत विशेषताओं से भरी जिंदगी के रंगों को उनके यथार्थ रूप में प्रस्तुत करना जारी रखेगा।

बेबी-बिरजू की शादी!
शो की शुरुआत बिलकुल नए और पुन: निर्मित कृष्ण विला में ठक्कर परिवार की रोचक वापसी के साथ होगी। अपने निजी घर के नए रूप पर मो‍हित इस अजीबोगरीब परिवार की खुशियाँ उस वक्त दोगुनी हो उठती हैं, जब बेबी का मंगेतर बिरजू इस बात की घोषणा करता है कि उसकी माँ की इच्छा है कि उसकी और बेबी की शादी की तिथि पक्की कर दी जाए। ठक्कर परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहता है। इसी बीच कहानी में एक नया मोड़ आता है। क्या यह बेबी और परिवार के भविष्य को बदल देगा या स्थितियों में एक सुखद मोड़ आएगा?

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें
Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग