कुछ समय पूर्व प्रसारित हो चुके धारावाहिक ‘संजीवनी’ की अब एक नई कहानी और नए नाम ‘दिल मिल गए’ से वापसी हो रही है। ‘संजीवनी’ की तरह यह भी एक मेडिकल पृष्ठभूमि पर आधारित धारावाहिक है। स्टार वन पर यह सोमवार से गुरुवार तक रात साढ़े आठ बजे देखा जा सकता है।
कहानी की शुरूआत रिद्धिमा, अरमान, सपना, अतुल और उसकी बहन अंजली के साथ होगी जो संजीवनी हॉस्पिटल में प्रवेश करते हैं। शुरूआत में लगता है कि डॉ शशांक की बेटी होने के कारण रिद्धिमा की जिंदगी और उसके करियर की यात्रा बड़ी आसान होगी, पर हकीकत में उसकी जिंदगी में तमाम उतार-चढ़ाव आते हैं जो धारावाहिक को रोचक बनाते हैं।
PR
PR
यह कहानी एक युवा लड़की के सपनों और महत्वाकांक्षाओं की हैं। ‘दिल मिल गए’ में प्रेम है, हँसी है, रिश्ते हैं और वह सब कुछ हैं जो युवाओं को पसंद आए। इसमें एक प्रेम कहानी भी है जो नफरत की लड़ाई के साथ शुरू होती है और अंत में लगाव के अहसास के साथ आगे बढ़ती है।
लेकिन इस धारावाहिक में केवल मौज-मस्ती ही नहीं है। इसमें उन युवा डॉक्टरों को दिखाया गया है जो प्रतिभाशाली होने के साथ-साथ लोगों की जिंदगी बचाने के लिए समर्पित भी हैं।
PR
PR
वह अपने वरिष्ठ डॉक्टरों की सफलता को भी बरकरार रखना चाहते हैं। कुल मिलाकर ‘दिल मिल गए’ में जीवन के रिश्तों, मानवीय भावनाओं और सामाजिक जागरूकता के साथ आज के युवाओं का प्रतिनिधित्व भी होगा।
इस धारावाहिक का निर्देशन निसार परवेज ने किया है और इसमें मोहनीश बहल, अयाज खान, सोनिया, करण ग्रोवर, शिल्पा आनंद ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं।
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)
परिचय
समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में....
और पढ़ें
Show comments
'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?
बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह
हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार
मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे