कवि सम्मेलन और ठुमके छोटी बहू के इस महाएपिसोड में जी टीवी पर प्रसारित होने वाले अन्य धारावाहिकों के किरदार अर्चना (अंकिता लोखंडे), मानव (सुशांत सिंह राजपूत), मोना (सारा खान), अनुकल्प (निशांत मलकानी), रुद्र (इकबाल खान), गौरी (बिन्नी शर्मा), लक्ष्मी (विभा आनंद), आभा (सुहासी धामी) आदि नजर आएँगे। ये सभी कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।
जहाँ एक ओर संभावना सेठ दिल वालों के दिल का करार लूटने और मेरे होंठ रसीले पर परफॉर्म करेंगी तो दूसरी ओर कश्मीरा शाह यूपी वाला ठुमका लगाओ पर दबंग के सोनू सूद के साथ ठुमके लगाती हुई दिखाई देंगी। भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी इनका साथ देंगे। हास्य कवि सम्मेलन के बिना होली अधूरी सी लगती है, लिहाजा एहसान कुरैशी, सुनील पॉल, मोसेस और सुगंधा मिश्रा अपनी रचनाओं के जरिये हँसाएँगे। जय भानुशाली और माही विज ‘जोर का झटका है जोरो से लगा’ पर अपनी प्रस्तुति देंगे।
छोटी बहू को पसंद है सूखी होली फिल्म सिटी में चल रही शूटिंग के दौरान छोटी बहू में राधिका का किरदार निभा रही रुबीना ने बताया कि इन सब प्रस्तुतियों के बीच दर्शकों को देव और राधिका के बीच कुछ रुमानी पल भी देखने को मिलेंगे। रुबीना के अनुसार उन्हें सूखी होली खेलना बहुत पसंद है क्योंकि इससे पानी की काफी बचत होती है।
चूँकि वे अब एक्टिंग की दुनिया में आ गई हैं इसलिए होली के दिन वे घर पर रहना ही पसंद करती हैं। होली को अपना पसंदीदा त्योहार बताते हुए वे कहती हैं कि इस अवसर पर रंग लगाकर पुराने गिले-शिकवे भूल जाना चाहिए।