Hanuman Chalisa
✕

हम जीतेंगे मेगा चैलेंज : वैशाली माडे

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (19:32 IST)
PR
PR
विजेता कौन बनेगा इस फैसले की घड़ी नजदीक आ गई है। 8 सप्ताह तक चली ‘सारेगामापा मेगा चैलेंज’ का निर्णायक मुकाबला अब नजदीक है। दो प्रतिभाशाली गायकों की टीम महाराष्ट्र और कोलकाता के बीच मुकाबला है। कोलकाता की कमान अभिजीत घोषाल के हाथों में हैं तो महाराष्ट्र की कप्तान हैं वैशाली माडे।

फाइनल में पहुँचना नई बात नहीं
वैशाली के लिए सारेगामापा में हिस्सा लेना और विजेता बनना नई बात नहीं है। वे दो बार इस कार्यक्रम की विजेता रह चुकी हैं और तीसरी बार जीतने का उन्हें पूरा भरोसा है। जब वैशाली से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘मुझे अपने और अपनी टीम पर पूरा भरोसा है और 100 प्रतिशत हम ही मुकाबला जीतने जा रहे हैं।‘

एक बार फिर फाइनल में पहुँचने पर कैसा लग रहा है? ‘आप कितनी ही बार जीत चुके हों, लेकिन फाइनल में पहुँचने पर थोड़ा डर तो लगता है। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हम ही जीतेंगे और महाराष्ट्र को गौरवान्वित करेंगे।‘ आत्मविश्वास से भरी वैशाली बताती हैं।

मेहनत पर भरोसा
संगीत के क्षेत्र में हमेशा महाराष्ट्र और बंगाल का दबदबा रहता है। भारत के इन दोनों क्षेत्रों से कई प्रतिभाएँ निकली हैं। वैशाली कोलकाता टीम को कम नहीं आँकती हैं। वे कहती हैं ‘मैं इस बात से भलीभाँति परिचित हूँ कि हमारा मुकाबला कड़ा है। सामने वाली टीम को कम आँकने की भूल हम नहीं कर रहे हैं। लेकिन हमें अपनी मेहनत पर भरोसा है। हमारी टीम के सदस्यों ने कड़ी मेहनत की है। रियाज किया है और काफी अच्छी तैयारी की है।‘

मुश्किलों से क्या घबराना
वैशाली का जीवन उन लोगों के लिए मिसाल है, जो जरा-सी मुश्किलों से घबरा जाते हैं। वैशाली के पति की एक दुर्घटना में आवाज चली गई। अपने बीमार पति की देखभाल के साथ-साथ वैशाली को अपने छोटे बच्चे का भी ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन इन परेशानियों के बीच भी वे अपने गायन और रियाज के लिए समय निकाल लेती हैं। अ‍ाखिर वे ये सब कैसे कर लेती हैं? पूछने पर वैशाली जवाब देती हैं ‘वो जिंदगी ही क्या, जिसमें परेशानियाँ नहीं हो। समस्या नहीं हो। हर किसी के जीवन में समस्याएँ रहती हैं। मेरे जीवन में भी हैं, लेकिन मैं इसे चुनौती के रूप में लेती हूँ।‘

वैशाली एक प्रसिद्ध गायिका बनना चाहती हैं और फिल्मों में बतौर गायिका स्थापित होना चाहती हैं। फिलहाल उनकी नजर मेगा चैलेंज के फाइनल पर टिकी है।

एक हजारवाँ एपिसोड
यह फाइनल अपने आप में एक ओर विशेषता लिए हुए है। 12 दिसंबर को जी टीवी पर प्रसारित होने वाला यह एपिसोड सारेगामापा का एक हजारवाँ एपिसोड होगा, जो अपने आप में रिकॉर्ड है।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'