Hanuman Chalisa
✕

स्मृति ईरानी की तुलसी के रूप में वापसी

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (15:46 IST)
PR
तुलसी के करोड़ों प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी के रूप में स्मृति ईरानी की वापसी हो रही है। करीब एक वर्ष के अंतराल के बाद स्मृति ईरानी की स्टार परिवार में वापसी होगी और वे एक बार फिर वीरानी परिवार के अभिन्न हिस्से के रूप में नजर आएँगी।

स्मृति ईरानी की वापसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्टार प्लस की वरिष्ठ क्रिएटिव डॉयरेक्टर अनुपमा मंडलोई ने कहा- ‘स्मृति की वापसी सचमुच खुशी प्रदान करने वाली है। स्मृति के साथ हमारा लंबे समय का‍ रिश्ता है। तुलसी को लोकप्रिय चरित्र बनाने में स्मृति का महत्वपूर्ण योगदान है।‘

बालाजी टेलीफिल्म्स की एकता कपूर ने कहा- ‘कहानी में नए मोड़ से दर्शकों का मनोरंजन होगा। तुलसी के रूप में स्मृति ईरानी की वापसी प्रोत्साहित करने वाली है। स्मृति के प्रशंसक उनमें और धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में पूरा यकीन करते हैं, यही कारण है कि यह धारावाहिक अब तक नंबर एक पर बना हुआ है। मैं इस बात से काफी खुश हूँ कि एक बार फिर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में हम दोनों को एक साथ काम करने का अवसर मिलेगा। यह धारावाहिक हम दोनों के दिलों के काफी करीब है।‘

अपनी वापसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्मृति ने कहा- ‘मेरी जिंदगी में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का स्थान कोई नहीं ले सकता। यहीं से एक अभिनेत्री के रूप में मेरी यात्रा की शुरुआत हुई थी और एक छोटे-से अंतराल के बाद इस धारावाहिक में पुन: अपनी वापसी से मैं बहुत खुश हूँ। विगत दिनों में तुलसी के प्रशंसकों से जो प्यार और प्रशंसा मिली है, उससे मैं बहुत ही रोमांचित हूँ और मुझे पूरा यकीन है कि मेरी वापसी पर प्रशंसकों का समर्थन मुझे जरूर मिलेगा।‘

तो अपनी पसंदीदा बहू स्मृति ईरानी को पुन: तुलसी के रूप में शांति निकेतन में आपका स्वागत करते देखें।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'