Daily Horoscope
✕

सबकी जोड़ी वही बनाता... भाग्यविधाता

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (11:56 IST)
PR
कलर्स चैनल पर हाल ही में एक नया धारावाहिक ‘सबकी जोड़ी‍ वही बनाता... भाग्यविधाता’ शुरू हुआ है, जिसे प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार शाम 7 बजे से देखा जा सकता है।

इसमें एक ऐसे मुद्दे पर ध्यान दिया गया है, जो महिलाओं के साथ जुड़ा है और इसकी शुरुआत पुरुषों की प्रताड़ना के साथ होती है। फिर उसके परिणामस्वरूप महिलाओं को पकरौआ विवाह नामक जटिल और अनोखी प्रचलित प्रथा के कारण अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ‘पकरौआ विवाह’ कहलाने वाली और दूल्हों का अपरहण करने वाली यह विचित्र प्रथा बिहार के भीतरी हिस्सों में मौजूद है और एक पुरानी प्रथा है।

यह धारावाहिक बिंदिया की कहानी है। गाँव में रहने वाली बिंदिया पढ़ी-लिखी और समझदार है। बी.ए. ऑनर्स कर चुकी बिंदिया के ‍लिए उसके पिता वर तलाश रहे हैं, लेकिन बिंदिया के साधारण रंग-रूप के कारण उपयुक्त वर नहीं मिलता। उससे शादी करने के लिए राजी होने वाले व्यक्ति भारी दहेज माँगते हैं। यह बिंदिया के पिता के बलबूते से बाहर है।

आखिरकार बिंदिया के पिता शारदा प्रसाद अपनी बेटी की शादी करवाने के लिए एक दूल्हे का अपहरण करवाते हैं। बिंदिया की, जिसे हकीकत के बारे में पता नहीं है, अचानक ही एक अजनबी के साथ शादी हो जाती है।

इस अनोखी कहानी में बिंदिया की शादी से पहले उसकी जिंदगी से लेकर उस समय तक दिखाया गया है, जहाँ वह यह अनोखे हालात के साथ तालमेल बिठाने के लिए कोशिश कर रही है। यह धारावाहिक बिंदिया और उसके दूल्हे के चारों ओर घूमता है।

ग्रामीण इलाकों में ऐसी प्रथाएँ प्रचलित हैं और सैकड़ों भारतीय की जिंदगी की कटु सच्चाई यह धारावाहिक दिखाता है।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'