Daily Horoscope
✕

शाहरुख खान का ‘नाईट एंड एंजेल्स’

चीयरलीडर्स की खोज 28 फरवरी से

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (12:43 IST)
IFM
शाहरुख खान पक्के व्यावसायी बन गए हैं। आईपीएल शुरू होने वाला है और शाहरुख अपनी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के प्रमोशन में जुट गए हैं।

उनका एक रियलिटी शो 28 फरवरी से एनडीटीवी इमेजिन पर शुरू होने जा रहा है। इस शो के ‍जरिए शाहरुख क्रिकेट खिलाड़ी नहीं बल्कि चीयरलीडर्स खोज रहे हैं। चीयरलीडर्स तो वे एक दिन में चुन सकते हैं क्योंकि वे बॉलीवुड की हस्ती हैं। चाहे तो उनके लिए ये छोटा-सा काम उनके यार-दोस्त कर सकते हैं, लेकिन शाहरुख टीवी के जरिए ये काम कर रहे हैं। इसके दो फायदे हैं। पहला ये कि उनकी टीम का भरपूर प्रचार होगा और उनकी टीम की चीयरलीडर्स को लोग पहचानने लगेंगे। दूसर ा, इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें मुनाफा भी होगा।

खोज चीयरलीडर्स कि की जा रही है, इसलिए कार्यक्रम में सिर्फ लड़कियाँ ही नजर आएँगी। 24 लड़कियों को देश के प्रमुख शहरों से चुन लिया गया है। इनमें से 6 लड़कियों का चयन जनता और कार्यक्रम के जज मिलकर करेंगे।

सौरव गाँगुली संन्यास ले चुके हैं और उनके पास काफी समय है। साथ ही वे शाहरुख की टीम के कप्तान भी हैं। इसलिए परमानेंट जज की भूमिका वे निभाएँगे। उनके साथ हर एपिसोड में एक सैलिब्रिटी जज आएगा।

इनमें दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, अनुष्का शर्मा, मलाइका अरोरा खान जैसी अभिनेत्रियों के नाम हैं। संबंध भुनाना कोई शाहरुख से सीखे। ये सारी अभिनेत्रियाँ सिर्फ शाहरुख के कारण कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए राजी हुई हैं।

चीयरगर्ल्स बनने की दावेदार लड़कियों को चार टीमों में बाँटा जाएगा। हर लड़की को सुंदरता, व्यक्तित्व, क्रिकेट के प्रति प्यार और उनके डांस के आधार पर परखा जाएगा। 6 एपिसोड में चलने वाले इस शो को प्रत्येक शनिवार रात दस बजे देखा जा सकेगा।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'