Hanuman Chalisa
✕

लागी तुझसे लगन : नया धारावाहिक

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (13:49 IST)
PR
‘लागी तुझसे लगन’ एक घरेलू नौकरानी नाकुशा की कहानी है, जिसको बदसूरती के परदे के पीछे छिपकर अपनी जिंदगी बितानी पड़ती है। यह मुंबई की एक काल्पनिक स्लम ‘सागर कुटीर’ में रहने वाले लोगों की वेदना को भी दिखाती है जो शहर की गंदी बस्तियों में रहते हैं और साधन-विहीन हैं।

कहानी एक ऐसी नौकरानी की है जिसका चेहरा ही उसकी सारी मुसीबत की जड़ है। उसकी माँ को अपना गाँव छोड़ना पड़ता है क्योंकि वह एक बेटे को जन्म नहीं दे पाई है। ससुराल वाले इस वजह से उसका अपमान करते हैं। उसे प्रताडि़त करते हैं।

दो बेटियों के साथ वह मुंबई के ‘सागर कुटीर’ पहुँचती है और जिंदगी की दोबारा शुरुआत करती है। उसकी बेटी नाकुशा उसकी जिंदगी की रोशनी है जिसकी प्रफुल्ल्ति मौजूदगी के कारण उसका दर्द कम हो जाता है।

नाकुशा को एक ऐसे चेहरे का अभिशाप मिला है जो उसे जिंदगी में कहीं पहुँचने नहीं देगा और उसकी बदसूरती के परदे के पीछे ‍से जिंदगी बिताने के लिए मजबूर करेगा।

प्लेटाइम क्रिएशन्स के प्रमुख परेश रावल इस धारावाहिक के बारे में कहते हैं ‘हमारा धारावाहिक समाज के उन लोगों की वेदना को दिखाता है जिन्हें समाज के हाशिये पर धकेल दिया गया है। हमें यकीन है कि दर्शक इस धारावाहिक का आनंद लेंगे और उस दर्द को महसूस करेंगे जिससे नायिका गुजरती है।

28 दिसंबर से प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात यह धारावाहिक कलर्स पर देखा जा सकेगा।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'