Daily Horoscope
✕

राहुल महाजन किससे शादी करेंगे?

कौन बनेगी मिसेस महाजन?

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (13:33 IST)
हरप्रीत छाबड़ा, डिम्पी गाँगुली और निकुंज मलिक में से किसी एक को राहुल महाजन अपनी दुल्हनियाँ बनाने वाले हैं और निर्णय लेने के लिए उनके पास कुछ घंटों का समय शेष है।
PR

कौन बनेगी मिसेस महाजन? उम्मीद है कि राहुल ने अब तक इसका जवाब खोज लिया होगा। ‘राहुल दुल्हनियाँ ले जाएगा’ कार्यक्रम के जरिए उन्होंने कई लड़कियों को इस कसौटी पर परखा कि क्या वे उनकी जीवन-संगिनी बनने लायक है।

हरप्रीत, डिम्पी और निकुंज को राहुल ने नजदीकी से जाना। उनके घरवालों से मिले। अपने परिवार से मिलवाया। ऑन स्क्रीन पर हम वही देखते हैं जो दिखाया जाता है। ऑफ स्क्रीन भी बहुत कुछ ऐसा घटता है, जिससे राहुल को इन्हें परखने में मदद मिली होगी।

आखिर राहुल किसे चुनेंगे? दिल्ली की हरप्रीत सुंदर हैं। मासूम हैं। कम उम्र में ही परिपक्व बातें करती हैं। एक सीधी लकीर पर अब तक वे चली हैं। बुराई करने और विवादों से दूर रहना उन्हें पसंद है। क्या हरप्रीत की यह सादगी से राहुल प्रभावित होंगे?

कोलकाता की डिम्पी गाँगुली बेहद चंचल है। जो दिल पर है वो उसकी जुबाँ पर है। उनका दिल एकदम साफ है। राहुल कार्यक्रम शुरू होने के पहले कह चुके हैं कि बंगाली संस्कृति और लोग उन्हें पसंद है। क्या बंगाल की डिम्पी का जादू उन पर चलेगा?

निकुंज मलिक को जो सही लगता है उसे कहने से वे घबराती नहीं हैं। कम बोलने वाली निकुंज उम्र में अन्य दोनों लड़कियों से बड़ी हैं। उनमें एक किस्म की अकड़ है। अपने विचारों को वे छिपाती नहीं हैं, व्यक्त कर देती हैं। क्या निकुंज की खामोशी के अर्थ को राहुल समझेंगे?

6 मार्च की शाम को इसका जवाब मिल जाएगा। राहुल अनेक बार कह चुके हैं कि वे राखी की तरह अपने वादे से मुकरेंगे नहीं। शादी जरूर करेंगे। चलिए, राहुल पर‍ विश्वास कर लेते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'