Rakhi Ka Swayamvar | राखी सावंत ने लिया बदला
IFM
राखी को स्वयंवर आरंभ होने के बाद मनमोहन के प्रति लगाव था। वे उन्हें एक स्पष्टवादी लड़का समझती थीं। जब राखी को यह पता चला कि मनमोहन के जीवन में कोई और लड़की है तो उनका दिल टूट गया। मनमोहन ने इतने बड़े भेद को उनसे छिपाए रखा था। राखी चाहती तो उसी समय उन्हें स्वयंवर से बाहर कर सकती थीं, लेकिन वे मनमोहन को अंतिम दौर तक लाईं।
मनमोहन के गृहनगर ऋषिकेश वे गईं और उनके परिवार से भी मिली। मनमोहन के रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलकर राखी मनमोहन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाना चाहती थीं। मनमोहन की माँ ने राखी से पहली मुलाकात में मसाला हाथों से पीसने की बात कही थी, लेकिन बाद में अचानक वे बदल गईं। राखी का शक सही साबित हो गया कि मनमोहन उनका साथ पाने के लिए सारे हथकंडे अपना रहे हैं। वे राखी को प्यार नहीं करते बल्कि आगे बढ़ने के लिए वे उन्हें सीढ़ी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
इसके बाद राखी को अपना गुस्सा रोकना मुश्किल हो गया और वे कैमरे के आगे फट पड़ीं। मनमोहन की तुलना उन्होंने अपने ड्रायवर से की और उसे ज्यादा बेहतर बताया। राखी ने स्वयंवर में हिस्सा लेने आए किसी भी लड़के के प्रति इतना बुरा नहीं बोला। उस प्रतियोगी के खिलाफ भी नहीं, जिसने राखी से यह पूछा था कि क्या उसके अपने एक्स बॉयफ्रेंड से शारीरिक संबंध थे।
मनमोहन ने राखी को धोखा देने की कोशिश की और राखी ने उनके और परिवार वालों की बखिया पूरी दुनिया के सामने उधेड़कर बदला ले लिया। दर्शक यह मान रहे थे कि मनमोहन या इलेश में से किसी एक को राखी चुनेंगी। मनमोहन के बाहर होने के बाद इलेश का दावा मजबूत हो गया है।
