Daily Horoscope
✕

राखी सावंत : किसे पहनाएँगी वरमाला?

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (12:19 IST)
IFM
अपने ही तरह का अनूठा ‘राखी का स्वयंवर’ अब समाप्ति की ओर है। 2 अगस्त की रात को फैसला हो जाएगा कि राखी किसे अपना पति चुनेंगी। इलेश पारुजनवाला, मानस कत्याल और क्षितिज जैन में से किसी एक के गले में राखी वरमाला डालेंगी।

इलेश का दावा सबसे मजबूत
अभी तक प्रसारित एपिसोड देखने के बाद यह अनुमान लगाया जा सकता है कि राखी मिसेस पारुजनवाला बन सकती हैं। इलेश के लिए राखी ने हमेशा अच्छा ही कहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उन्होंने इलेश के माता-पिता और बहन से बात की और राखी को इलेश का परिवार अच्छा लगा। साथ ही इलेश आर्थिक रूप से भी मजबूत हैं। फिल्म उद्योग से वे जुड़ना चाहते हैं और राखी के लिए मुंबई में भी बस सकते हैं। इलेश की 6 गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं और यही बात राखी को खटक सकती है कि इलेश जैसे इनसान की उन लड़कियों से कैसे नहीं पटी।

मानस : उम्र बन सकती है बाधा
मानस से राखी सात वर्ष बड़ी हैं। आजकल उम्र का फासला मायने नहीं रखता। संभवत: राखी के लिए रखता है क्योंकि कई बार वे इस बारे में बोल चुकी हैं। साथ ही वे ये जोड़ना भी नहीं भूलतीं कि मानस अपनी उम्र से कहीं ज्यादा मैच्योर हैं। मानस की फैमिली के साथ-साथ मानस को भी वे बेहद पसंद करती हैं। मानस के खिलाफ दो बातें जाती हैं। उम्र और आर्थिक पहलू।

क्षितिज : कमजोर दावेदार
तीनों उम्मीदवारों में से क्षितिज सबसे कमजोर हैं। क्षितिज ने यह कहकर अपना दावा और कमजोर कर लिया है कि राखी को देख उनके दिल में अभी तक घंटी नहीं बजी है। अगर राखी को आप चाहते ही नहीं हो तो स्वयंवर में आए ही क्यों? क्षितिज का अंतिम तीन में स्थान बनाना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

कहा जा रहा है कि राखी अभी सिर्फ सगाई करेंगी। जिसे भी वे चुनेंगी उसके साथ वे समय बिताएँगी। उसे परखेंगी। यदि वह राखी की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है तो राखी उसे अपना जीवनसाथी बना लेंगी।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'