manglik dosh calculator
✕

रजनी : समझदारी का पाठ पढ़ाने वाला धारावाहिक

Updated: मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (18:18 IST)
सैकड़ों चैनल इस समय मनोरंजन के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन सोफे पर बैठ रिमोट से चैनल की अदला-बदली में ही सारा वक्त गुजर जाता है और एक भी स्तरीय कार्यक्रम हिंदी में दिखाई नहीं देता। वर्षों पहले स्थिति इसके उलट थी। चैनल के नाम पर केवल एक सरकारी दूरदर्शन था, लेकिन इस पर कार्यक्रम इतने स्तरीय आते थे कि टीवी के सामने से हटने का मन ही नहीं करता था। भारतीय साहित्य से कहानियां चुनी जाती थीं। थिएटर्स के एक्टर्स काम करते थे। लोग इन कार्यक्रम को इतना पसंद करते थे कि इस तरह अपने काम की प्लानिंग की जाती थे कि सीरियल मिस न हो।

आज कई धारावाहिक आते हैं और जाते हैं। दो-तीन सप्ताह बाद उनका नाम भी याद नहीं रहता, लेकिन अस्सी के दशक के ये धारावाहिक अभी भी कइयों की याद में ताजा है। ऐसा ही एक धारावाहिक था, ‘रजनी’। इसे बासु चटर्जी जैसे प्रसिद्ध निर्देशक ने बनाया था। बाद में दूसरे निर्देशकों ने भी इसकी कड़ियां निर्देशित की।

‘रजनी’ मनोरंजन के साथ-साथ यह ज्ञानवर्धक भी है। आपको अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ इसमें यह भी संदेश रहता था कि अन्याय को चुपचाप मत सहो, उसके खिलाफ आवाज उठाओ, अपने अधिकारों का इस्तेमाल करो। सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भी इसमें काफी कुछ कहा गया था।

PR


‘रजनी’ इसके मुख्य पात्र का नाम था, जिसे प्रसिद्ध लेखक विजय तेंडुलकर की बेटी प्रिया तेंडुलकर ने अभिनीत किया था। प्रिया को इस सीरियल से इतनी प्रसिद्धी प्राप्त हुई कि लोग उन्हें रजनी के नाम से ही जानते थे। बीमारी के चलते कम उम्र में ही प्रिया इस दुनिया से विदा हो गई।

रजनी एक मध्यमवर्गीय परिवार से है और अन्याय या शोषण उसे बर्दाश्त नहीं है। अपने लिए तो ठीक, मोहल्ले वालों या अपरिचितों के लिए भी वह किसी से भी भिड़ जाती थी। एक महिला को अपने धारावाहिक का मुख्य किरदार बनाकर यह बताने की कोशिश की कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं। रजनी एक सामान्य गृहिणी है। उसके जरिये यह दिखाया गया कि केवल साहस और निडरता के बल पर आप चुनौती से पार पा सकते हैं। पेश है इस धारावाहिक की एक कड़ी। जिन्होंने देख रखी है वे फिर से देख यादों को ताजा करें। जिन्होंने नहीं देखी है वे इसे देखकर जान सकते हैं कि उस समय धारावाहिकों का कंटेंट कितना सशक्त होता था।


वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'