Hanuman Chalisa
✕

मेरा नाम करेगी रोशन : नया धारावाहिक

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (14:00 IST)
PR

जी टीवी पर 12 जुलाई से ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ नामक नया धारावाहिक आरंभ होने जा रहा है। इस शो के सह-निर्माता जेडी मजीठिया ने दावा किया कि यह शो टेलीविजन का ग्रामर बदल देगा। उनका कहना है कि ये बात वे इसलिए नहीं कह रहे हैं क्योंकि यह उनका शो है बल्कि इसकी वजह है शो की थीम, इसके किरदार, संवाद और फिल्मांकन। जावेद अख्तर जो कि टेलीविजन के लिए लिखना पसंद नहीं करते हैं उन्होंने भी इस सीरियल की कहानी सुन इसका शीर्षक गीत लिख दिया।

अन्याय और असमानता के खिलाफ एक युवती के संघर्ष की कहानी इसमें दिखाई गई है, जिसे अपने भाइयों और समाज से लड़ना पड़ता है। रीत जो कि इस कहानी का मुख्य किरदार है को उसके पिता वो तमाम जिम्मेदारियाँ सौंपते हैं जो पहले शायद ही किसी औरत को दी गई हो। अपने दो बेटे होने के बावजूद रीत से मौत की दहलीज पर खड़े उसके पिता कहते हैं कि उसका अंतिम संस्कार वह करे। रुढ़ियों और मान्यताओं के खिलाफ जब वह खड़ी होती है तो पूरा समाज उसके विरोध में एकजुट हो जाता है। अयोध्या में इस सीरियल की शूटिंग की गई है।

लगान, पुकार, अपहरण जैसी फिल्मों में काम कर चुके यशपाल शर्मा इस धारावाहिक में ठाकुर कुलदी‍पसिंह का किरदार निभा रहे हैं। वे कहते हैं ‘जब मुझे ऑफर मिला तो मैंने कहा कि मैं टीवी सीरियल नहीं करता, लेकिन कहानी सुनने के बाद मैं ना नहीं कह सका। महीने में 25 दिन मुझे इसके लिए शूटिंग करना होगी और मैं फिल्में नहीं कर पाऊँगा, लेकिन मुझे इसका मलाल नहीं है। लगातार शूटिंग करना मुझे अच्छा लगता है क्योंकि इससे मैं 24 घंटे अपने कैरेक्टर में रहता हूँ।‘

रीत की भूमिका निभा रही हैं सना शेख, जो 5 वर्ष तक आरजे रही हैं। अनुभव और उम्र के मामले में वे सीरियल के अन्य कलाकारों से कम हैं। वे कहती हैं ‘विक्रम गोखले, लुबना सलीम और यशपाल शर्मा जैसे एक्टर्स से मुझे हर कदम पर सहयोग मिल रहा है। मैं यशपाल की बहन बनी हूँ। पिछले दिनों उन्होंने रशेज देखे तो मेरी एक्टिंग देख वे रो पड़े।‘ रीत का मानना है कि यह धारावाहिक देश की युवतियों को प्रेरणा देगा।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर (Samay Tamrakar) एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'