kalsarpa dosh calculator
✕

बिग बॉस का बंटी : चोर से हारते साहूकार

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (15:14 IST)
PR
मजबूत चरित्र का मतलब यह नहीं होता कि आप सदाचारी हैं, नैतिक हैं, धार्मिक हैं। मजबूत चरित्र का मतलब है, जो आप ठानते हैं, वो करते हैं। आप ढुल-मुल नहीं हैं। बिग बॉस में आए-गए देवेंद्र उर्फ बंटी मजबूत चरित्र की सबसे ताजा मिसाल हैं।

बंटी वही शख्स है, जिस पर चोरी के पाँच सौ मुकदमे चले व चल रहे हैं। इसी के जीवन पर बनी थी फिल्म "ओए लकी लकी ओए"। मगर बंटी का आत्मसम्मान ऐसा है कि वो सार्वजनिक तौर पर चोर पुकारा जाना कबूल नहीं करता।

जब सलमान खान ने पूछा कि आप जेल में थे, तो बंटी ने फौरन कहा कि जैसे आप थे वैसे मैं भी था। यानी आप अगर गुनाह करके जेल गए थे तो समझिए मैं भी गुनाह करके गया था। यदि आप बेगुनाह जेल गए थे तो मुझे भी बेगुनाह समझिए। यदि आपके पास अपने कृत्य की कोई सफाई है, तो जाहिर है मेरे पास भी है।

जिस दिन बिग बॉस के घर में बंटी को भेजा गया उस दिन वो सलमान के साथ बहुत सहज नहीं था। वो नहीं चाहता कि दुनिया उसे चोर के रूप में जाने और बिग बॉस में उसे लिया ही इसलिए गया था कि उसकी शोहरत अद्भुत चोर होने की है।

बिग बॉस के घर में आए मेहमानों ने जब बंटी का अतीत खोदा, तो बंटी और संकुचित हो गया। उसने सबसे बात बंद कर दी और "असहयोग आंदोलन" सा छेड़ दिया। उसकी यह बात भी शानदार रही कि मैं दो लोगों को क्यों नॉमीनेट करूँ, उन्होंने मेरा क्या बिगाड़ा है?

सवाल है कि क्या बंटी को नियम पता नहीं थे? अगर नहीं थे तो क्या उसे झूठ बोलकर अंदर भेजा गया? लगता यही है कि उसे गलतबयानी करके अंदर भेज दिया गया। जब उसने अंदर देखा कि ये दूसरी ही दुनिया के लोग हैं, तो उसने मुँह बंद कर लिया।

बंटी में साहस था, जिद थी और इस बात की साफ समझ थी कि यदि बिग बॉस के बुलाने पर वो कन्फेशन रूम में गया, तो दुष्चक्र में फँस जाएगा। इसीलिए उसने बिग बॉस के मर्म पर चोट की। कैमरे ढक दिए, तोड़ दिए।

उसे पता था कि बिग बॉस नाम का खेल खेलने वाले उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। इतनी हिम्मत उसी आदमी में आती है जिसका चरित्र मजबूत हो। चरित्र कहते हैं गाढ़े समय में अटल खड़े रहने को।

सबने उसे समझाया, मगर उसे समझाने वाले लोग निहायत पिलपिले और गूदड़ के पुतले लग रहे थे। बाहर आकर बंटी ने जो पहला इंटरव्यू दिया उसमें बताया कि बिग बॉस पर सब कुछ नहीं बताया जाता वरना, नामीनेशन प्लान हो रही थी और भारतीय सेलिब्रेटी पाकिस्तानी सेलिब्रेटीज के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे। खुद बंटी से कहा गया कि वो दोनों पाकिस्तानियों को नॉमीनेट कर दे।

समझाने वालों को बंटी ने जिस तरह हकाला वो भी देखने लायक रहा। कई बार हमारे कथित अच्छे लोगों के मुकाबले कथित बुरे लोगों के चरित्र कहीं अधिक ठोस होते हैं। दुनिया को देखने समझने के मामले में उनकी दृष्टि कहीं अधिक साफ होती है। सबसे बड़ी बात यह कि कथित सभ्य लोगों के मुकाबले वे अधिक स्पष्टवादी होते हैं।

चरित्र के मामले में ऐसा कोई नहीं है, जो बंटी का मुकाबला कर सके। कम से कम बिग बॉस के इस घर में तो कोई नहीं है। फिल्म "ओए लकी लकी ओए" में काम करने से पहले यदि अभय देओल ने बंटी को देखा था, तो कहना पड़ेगा कि वे बंटी की मजबूती का पासंग भी पेश नहीं कर पाए। बंटी का चरित्र अपनाने में अभय देओल नाकाम रहे। फिल्म भले ही कामयाब रही हो, पर अभय देओल में बंटी वाला इस्पाती हाव-भाव नहीं था।

लेखक के बारे में
दीपक असीम
Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'