Hanuman Chalisa
✕

बिग बॉस 7 : कौन बनेगा सरताज?

Updated: मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (19:02 IST)

बिग बॉस सीजन सात के विजेता का नाम घोषित होने में कुछ ही घंटे शेष हैं और ये बात तय हो गई है कि गौहर खान, तनीषा मुकर्जी, संग्राम सिंह और एजाज खान में से कोई एक जीतने में कामयाब होगा। तगड़े दावेदार एंडी अंतिम पड़ाव से थोड़े दूर रह गए और ये बात चौंकाने वाली रही क्योंकि कई लोग उन्हें ही विजेता मानकर चल रहे थे। आइए बात करते हैं चार बचे हुए फाइनलिस्ट्स की, कि इनमें से किसका दावा मजबूत है और क्यों वह विजेता बन सकता है।

गौहर खान

IFM

जिस तरह अरमान कोहली और कुशल टंडन विवादास्पद प्रतियोगी रहे हैं, वैसा ही हाल गौहर खान का है। उनकी भी ज्यादातर प्रतियोगियों से बनी नहीं और वे लगातार पंगे लेती रही। खासतौर से तनीषा से उनकी प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं है। गौहर के पक्ष में सबसे मजूबत बात यह है कि वे दिमागी रूप से बेहद मजबूत है। जीत के लिए कटिबद्ध हैं। हर टास्क उन्होंने जीत को ध्यान में रखकर ही पूरा किया है। अपनी बातों को वे तर्क के साथ रखना जानती हैं। नियमों का वे पालन करने की पूरी कोशिश करती हैं। वाद-विवाद में वे माहिर हैं और इस मामले में सब पर भारी पड़ी हैं। वे सबसे तगड़ी दावेदार हैं। कुशल को लेकर उन्होंने कई गलतियां की हैं जो भारी पड़ सकती हैं। कुशल का नाम किसी मुद्दे से जुड़ा हुआ हो तो गौहर, कुशल का पक्ष ही लेती थीं और वहां पर वे ज्यादार सही साबित नहीं हुई। कुशल के कारण उनका खेल बिगड़ा और अन्य प्रतियोगियों से संबंध खराब हुए। फिर भी गौहर की इच्छा शक्ति और दृढ़ता की तारीफ करना पड़ेगी कि तमाम विरोधों के बावजूद वे मैदान में डटी हुई हैं।

तनीषा मुकर्जी

PR

शो में तनीषा मुकर्जी ने बेहतरीन शुरुआत की थी, लेकिन बाद में मामला डगमगाने लगा। जिस तरह कुशल के प्यार में गौहर को कुछ सूझ नहीं पड़ रहा था वही हाल तनीषा का अरमान कोहली का साथ पाकर हुआ। अरमान से उनकी इतनी ज्यादा घनिष्ठता हुई कि वे दूसरे हाउसमेट्स को भूल गईं। अरमान और उनके कई किस्से प्रचारित हुए। तनीषा इसलिए टिकी रहीं क्योंकि वे सभी के साथ सौम्यता के साथ पेश आती हैं। उनका व्यवहार ही उन्हें दर्शकों के वोट दिलाता रहा। हां, दर्शकों को ये बात जरूर अखरी कि जब अरमान ने भी उनके साथ रूखा व्यवहार किया तो अबला नारी की तरह ही पेश आती रही। तनीषा के पक्ष में एक बात यह भी है कि सलमान खान के मन में उनके प्रति सॉफ्ट कॉर्नर है। आखिर वे फिल्म इंडस्ट्री से हैं और काजोल की बहन हैं। तनीषा का अब तक टिके रहना दर्शाता है कि वे दर्शकों को बेहद पसंद हैं और विनर बनने के लिए उनका दावा बहुत मजबूत है।

संग्राम सिंह

PR

यूं तो संग्रामसिंह पहलवान हैं, लेकिन विवादों से सदैव दूर रहते हैं। उन्हें सदा इसी बात की चिंता रहती है कि किसी से संबंध खराब न हो जाए, इसलिए वे अन्याय होते देख भी दूर खड़े रहे। संग्राम का सभी से दोस्ताना व्यवहार रहा। धीरे-धीरे उनकी खामियां अन्य प्रतियोगियों ने पकड़ ली। संग्राम सिंह के पक्ष में सबसे मजबूत बात यह है कि वे छल-कपट से दूर रहे। उन्होंने कभी किसी का ‍अहित नहीं किया। इस वजह से वे कई हफ्तों तक नॉमिनेशन से बचते रहे। जब उनका नाम घर से बेघर होने वालों में नॉमिनेट हुआ तब तक वे दर्शकों में अपनी जड़ों को मजबूत कर चुके थे। संग्राम अपने आपको ठीक से व्यक्त नहीं कर पाते हैं, इसलिए कई बार गलतफहमियां पैदा हुईं, लेकिन अपने व्यवहार से दर्शकों को वे ये भरोसा दिलाने में कामयाब रहे कि उनका दिल साफ है। शायद यही बात उन्हें ट्रॉफी दिला सकती है।

एजाज खान

PR
एजाज खान डार्क हॉर्स हैं। उम्मीद कम है उनके जीतने की, लेकिन संभावनाएं जरूर हैं। वाइल्ड कार्ड से उन्होंने एंट्री ली। उन्होंने अपने पैर धीरे-धीरे ऐसे जमाएं कि उनकी आंधी में अरमान और एंडी से जैसे मजबूत दावेदारों के पैर उखड़ गए। एजाज अन्य हाउसमेट्स के दिल में भले ही कोई खास जगह नहीं बना पाए हों, लेकिन दर्शकों ने उन्हें इसलिए पसंद किया क्योंकि वे उनका मनोरंजन करने में सफल रहे। हमेशा किसी कैरेक्टर में रहने वाले एजाज की अच्छी बात यह है कि वे जो हैं उसे ईमानदारी से स्वीकारते हैं। कुछ और बनने की कोशिश नहीं करते हैं। दिल की बात तुरंत जुबां पर आ जाती है। लाभ-हानि की चिंता नहीं करते हैं। गौहर और कुशल से उनकी तकरार बहुत मनोरंजक रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'