बिग बॉस का छठा सीजन 7 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। सलमान खान इसे फिर एक बार होस्ट करेंगे। पिछली दो-तीन सीजन से बिग बॉस ‘झगड़े और गालियों का घर’ बनता जा रहा है। पिछली बार इसीलिए यह शो आलोचना का कारण बना। सलमान खान ने प्रतिभागियों को फटकार लगा व्यवहार सुधारने के लिए कहा। सलमान ने इस बार वादा किया है कि शो साफ-सुथरा और परिवार के साथ बैठकर देखने लायक होगा।
शो में कौन शामिल होंगे, ये चैनल द्वारा अंतिम समय तक नहीं बताया जाता और अफवाहों के दौर कुछ दिनों पहले ही शुरू हो जाते हैं। इस बार भी कुछ नाम सामने आए हैं।
PR
विवादास्पत शख्सियत को शो के निर्माता हमेशा प्राथमिकता देते हैं। इस बार नुपूर मेहता का नाम चर्चाओं में है और सूत्रों की माने तो नुपूर मेहता का नाम फाइनल हो गया है। मैच फिक्सिंग को लेकर नुपूर का नाम कुछ दिनों काफी चर्चा में था।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से भी किसी एक को हमेशा चुना जाता है। राजा चौधरी, रवि किशन, मनोज तिवारी, श्वेता तिवारी बिग बॉस में नजर आ चुके हैं, जिसमें से श्वेता बिग बॉस सीजन 4 की विजेता रह चुकी हैं। इस बार अभिनेता दिनेश लाल यादव को शामिल किए जाने की चर्चा है।
PR
टीवी एक्ट्रेस आश्का गोर्डिया, फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली, ईशा श्रावणी और शावर अली के नाम भी चर्चाओं में है। एक विदेशी सेलिब्रिटी को भी बिग बॉस का मेहमान बनाने का चलन है और इस बार अपनी लाइफ स्टाइल के कारण चर्चा में रहने वाली बोल्ड और सेक्सी किम करदाशियां शो में नजर आ सकती हैं।
इसके अलावा एक ऐसे कपल को भी शामिल किया जा सकता है जिनके संबंध ठीक नहीं है। इनमें राजा चौधरी -श्वेता तिवारी तथा राजीव पॉल-डेलनाज ईरानी के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा एक आम आदमी को भी शो में शामिल किया जाएगा।
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)
परिचय
समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में....
और पढ़ें
'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?
बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह
हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार
मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे