Hanuman Chalisa
✕

बा, बहू और बेबी: सफलता की नई पायदान

इस सप्ताह पूरे होंगे 500 एपिसोड्स

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (18:19 IST)
PR
स्टार प्लस का धारावाहिक 'बा, बहू और बेबी' इस सप्ताह अपने 500 एपिसोड्स पूरे करने जा रहा है। अगस्त 2005 से प्रारंभ हुए ‍इस धारावाहिक के निर्माता जे डी मजेठिया हैं। इस धारावाहिक में आम आदमी की भावनाएँ व सोच को प्रदर्शित किया गया है।

इतने सालों में इस शो ने सफलता के कई पायदानों को छूते हुए अलग-अलग कैटेगरी जैसे इंडियन टेली अवार्ड, स्टार परिवार अवार्ड, राष्ट्रीय सम्मान अवार्ड जैसे 52 पुरस्कारों से अपनी झोली भरी।

बेबी-बिरजू की सगाई
' बा, बहू और बेबी' में बेबी की सगाई बिरजू (अमित वर्मा) के साथ होने जा रही है। जिन प्रेमियों के मिलन का आप इंतजार कर रहे थे, उनके मिलन की घडि़याँ खत्म होंग ी, इस शो के 500 एपिसोड के पूरे होने की खुशी में। इस दिन बेबी और बिरजू सगाई के बंधन में बँध जाएँगे।

यह प्रेम कहानी बड़े ही रोचक ढंग से कई महीने पहले शुरू हुई थी। बिरजू, जो कि एक पेंटर ह ै, उसने अपने सपनों में आने वाली लड़की की पेंटिंग बनाई। उसके सपनों वाली लड़की बेबी के समान थी। बेबी शारीरिक रूप से विकलांग है, इसलिए वो डरी हुई थी और उसने अपनी भावनाओं को कभी बिरजू पर जाहिर नहीं होने दिया, परंतु धीरे-धीरे बिरजू और बेबी की भावनाएँ प्यार में बदलने लगती हैं।

ठक्कर परिवार बेबी के जीवन में खुशियों की दस्तक को लेकर बहुत खुश है। बहुत समय पहले ही 'बा' (सरिता जोशी) द्वारा तय किया गया था कि बेबी की सगाई 'कृष्ण विला' में ही होगी और ऐसा ही होता है।

ठक्कर परिवार आयोजित बेबी की सगाई के कार्यक्रम का आप भी लुत्फ उठाइए स्टार प्लस पर 14 और 15 फरवरी को रात 9:30 बजे।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'