dharma sangrah
✕

निक पर 'जय श्री कृष्‍ण'

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (10:03 IST)
PR
निक, तेजी से विकसित हो रहा बच्‍चों का मनोरंजन चैनल अपने दर्शकों को भगवान श्री कृष्‍ण की जादुई दुनिया से परिचित करा रहा है। बच्‍चों के लोकप्रिय चैनल निक पर 'जय श्री कृष्‍ण' का प्रसारण 18 जनवरी से प्रारंभ हो गया है और इसे प्रत्‍येक शनिवार तथा रविवार को प्रात: 9 बजे देखा जा सकता है।

निक पर प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम वायकॉम 18 समूह के लोकप्रिय चैलन कलर्स पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय दैनिक कार्यक्रम 'जय श्री कृष्‍ण' के मौलिक रूप का एक रूपांतरण है। 'जय श्री कृष्‍ण' भगवान कृष्‍ण के साहसिक बाल्‍यपन की मनोरंजक कहानी है। बच्‍चों को रुचिकर लगने के लिए इस कार्यक्रम को पुन: संपादित करते समय इसे हिंसा रहित रखने की कोशिश की गई है। 'जय श्री कृष्‍ण' कार्यक्रम की निक पर प्रस्‍तुति पूरी तरह से बच्‍चों के नजरिये से प्रेरित होगी।

भगवान कृष्‍ण एक चरित्र के रूप में सार्वभौमिक प्रभाव के कारक हैं और भगवान का बाल्‍य चरित्र नटखट, नेतृत्‍वशील तथा भावुक है, उनकी जादुई और वीरोचित शक्तियाँ बच्‍चों पर चुंबकीय प्रभाव छोड़ती हैं। निक पर प्रसारित होने वाले 'जय श्री कृष्‍ण' कार्यक्रम में भगवान कृष्‍ण के गोकुल में पालन- पोषण के दिनों तथा वहाँ से मथुरा की यात्रा, जिसमें दुष्‍ट मामा कंस का संहार शामिल है, का रोचक चित्रण किया जाएगा।

बच्‍चों की संवेदनशीलता को ध्‍यान में रखते हुए निक ने इस कार्यक्रम को ग्राहक आधारित स्‍वरूप देने के लिये युवा दर्शकों के अनुकूल भी बनाया है। यह कार्यक्रम छोटे दर्शकों को और अधिक बाँध कर रखेगा, क्‍योंकि इसका वाचन एक दादी माँ करेंगी।

इस नए कार्यक्रम के बारे में बताते हुए निक इंडिया की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट तथा महाप्रबंधक सुश्री नीना इलाविया जयपुरिया ने कहा ''भगवान कृष्‍ण की कहानी केवल मनोरंजक ही नहीं है, अपितु इससे हमारे छोटे दर्शक अनेक सकारात्‍मक मूल्‍यों के महत्‍व को समझ सकेंगे तथा उन्‍हें अपने जीवन में अपनाकर बेहतर इंसान बनने की दिशा में अग्रसर हो सकेंगे। हम वाइकॉम 18 के इस संपूर्ण संग्रह को संपादित कर रहे हैं और यह कार्यक्रम निक का इस दिशा में एक शानदार प्रयास है। हम बच्‍चों के लिये प्रथम बार एक लाइव एक्‍शन पौराणिक कथा ले कर आ रहे हैं।‘

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'