सब टीवी ने धारावाहिक ‘लो हो गई पूजा इस घर की’ का निर्माण इस उद्देश्य के साथ किया है ताकि पूरा परिवार एक साथ बैठकर इसे देखे और हँसे। इस धारावाहिक की कहानी छोटे से कस्बे से आई लड़की पूजा की कहानी है। उसके बड़े-बड़े ख्वाब हैं और वह समाज के सामान्य बंधनों में जकड़ी रहना नहीं चाहती।
एक तितली की तरह पूजा अपने पंख फैलाकर देश की सबसे बड़ी गायिका बनना चाहती है। जब उसके माता-पिता उसकी शादी करने का फैसला करते हैं, तो उसे सपने कुचलते हुए दिखाई देते हैं। अपना गायिका बनने का सपना पूरा करने के लिए वह घर से भागने का निर्णय लेती है।
मुंबई में पूजा ‘लाल’ परिवार से मिलती है। खाना पकाने वाली बनकर वह उस घर का हिस्सा बन जाती है। अपनी सच्ची पहचान छिपाने का प्रयास और खाना पकाने की कोशिश का नतीजा भ्रम पैदा करता है तथा परिवार के सभी सदस्यों के जीवन में हास्य का पुट भरता है।
PR
अपने भोले और बड़े दिल की वजह से वह लाल परिवार के सभी सदस्यों का दिल जीत लेती है। समस्या से निपटने और समाधान तलाशने की कुशलता के कारण सभी सदस्य उसके इस गुण को ‘पूजागिरी’ कहने लगते हैं।
इस शो के बारे में सब के बिजनेस प्रमुख अनुज कपूर का कहना है ‘हास्य वहीं अच्छा होता है, जिसे सबके साथ बाँटा जा सकें। ‘लो हो गई पूजा इस घर की’ हमारे ‘यस बॉस’ और ‘एफआईआर’ जैसे गुदगुदाने वाले धारावाहिकों की अगली कड़ी है।
इसके हल्के-फुल्के विषय के कारण हमें भरोसा है कि दर्शकों को उन नकारात्मक भावों से राहत मिलेगी, जो सभी चैनलों में धारावाहिकों और हिंसक तथा नकारात्मक समाचारों के जरिए परोसे जा रहे हैं। हमें विश्वास है कि जो परिवार मिलकर हँसता है वह साथ रहता है। हमारा नया शो निश्चित रूप से हास्य के साधारण धागे से परिवार को जोड़ता है।
पूजा की भूमिका साना सईद निभा रही हैं, जिन्होंने ‘कुछ कुछ होता है’ नामक फिल्म में शाहरुख की बेटी भूमिका निभाई थी। साना को यकीन है कि वह दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएँगी।
PR
बख्तयार और तनाज़ ईरानी इसमें पति-पत्नी की भूमिका निभा रहे हैं। साथ में मुश्ताक खान, नासिर हुसैन तथा रोहिणी हट्टंगड़ी भी इसमें दिखाई देंगे। यह शो 30 जून से प्रत्येक सोमवार से गुरुवार सब टीवी पर रात 9 बजे से देखा जा सकता है।
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)
परिचय
समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में....
और पढ़ें
Show comments
रश्मिका मंदाना स्टारर 'मैसा' की रिलीज टली, बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला
बॉलीवुड के बड़े बैनर्स ने क्यों साधी चुप्पी? 450 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' के निर्देशक का छलका दर्द
शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू से अलग होने जा रहीं सपना चौधरी, तलाक की अर्जी की दायर
फिर गूंजेगा 'जपनाम', बॉबी देओल की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई पूरी, मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दी बड़ी अपडेट
फायरिंग की घटना के बाद पहली बार मंच पर दिखे टाइगर श्रॉफ, 'देवा श्री गणेशा' पर किया जबरदस्त डांस