कहानी है युवा राजकुमारी प्रियवंदा की, जिसने राजमहल के बाहर कभी कदम नहीं रखा। 18 वर्ष तक राजमहल के अंदर जिंदगी जीने के बाद वह राजमहल से भागकर बाहरी दुनिया को जाँचने व परखने का निर्णय लेती है।
उसकी एकमात्र इच्छा है कि वह आजादी को महसूस करें। दूसरी 18 वर्षीय आम लड़कियों की तरह अपनी जिंदगी जिएँ, लेकिन बाहरी दुनिया से वह बिलकुल अंजान है। उसका गलत निर्णय उसे मुसीबतों में फँसा देता हैं।
उसकी जिंदगी में कई तरह की उलझनें और जटिलताएँ आती हैं। उन मुसीबतों का सामना करते हुए प्रियवंदा जीवन में आगे बढ़ती हैं, उस यात्रा की कहानी है ‘एक थी राजकुमारी’।
इस धारावाहिक में अर्जुन सिंघानिया और प्रियवंदा के बीच एक रोमांटिक कहानी भी है। दोनों एक-दूसरे के करीब आकर आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन रास्ता भटक जाते हैं। उनकी संगति कुछ गलत किस्म के लोगों से हो जाती है। जब उन्हें अपनी गलती का अहसास होता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
इस धारावाहिक में यह संदेश भी दिया गया है कि हर इंसान को अपने किए की सजा मिलती है। छोटों को बड़ों की बात मानना चाहिए क्योंकि वे अपने अनुभवों के आधार पर सही रास्ता दिखाते हैं।
यह धारावाहिक मुंबई के बाहर फिल्माया जा रहा है। कुछ हिस्सा पटौदी पैलेस में फिल्माया जा रहा है, जिससे इस धारावाहिक की भव्यता बढ़ जाती है। इसके अलावा दिल्ली की सड़कों पर भी इसकी शूटिंग की गई है।
चाँदनी चौक, इंडिया गेट, कुतुबमीनार जैसे कई दर्शनीय और ऐतिहासिक स्थल दर्शकों को देखने को मिलेंगे। रोमांटिक दृश्यों को लाल किले में फिल्माया गया है।
स्मिता जयकर, रीटा भादुड़ी, पारितोष सैंड, नेहा, अली मर्चेंट, आयुष्मा खुराना, साक्षी तलवार, इमरान खान, अनीशा हिंदूजा, विजय आईदसानी, प्रभा सिन्हा ने इसमें अभिनय किया है। अनुराधा प्रसाद इसकी निर्माता और के मोहित कुमार झा इसके निर्देशक हैं।
सत्रह दिसंबर से यह धारावाहिक ‘जी नैक्स्ट’ पर शुरू हो गया है। सोमवार से गुरुवार तक हर रात दस बजे इसे देखा जा सकता है।
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)
परिचय
समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में....
और पढ़ें
Show comments
‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी
OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल
अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल
शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार
रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार