dharma sangrah
✕

देखिए कपिल की बुआ की शादी के फोटो

Written By WD
Updated: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2014 (18:04 IST)
कॉमेडी नाइट्‍स विद कपिल में बुआ पिंकी को आखिरकार अपना सपनों का राजकुमार मिल गया। कई लड़कों को रिजेक्ट करने वाली ट्‍वेंटी टू ईयर ओल्ड पिंकी बुआ की शादी अब होने वाली है। बिट्टू ने अपनी सुंदर, सुशील पुष्पा बुआ के लिए फूफा की की खोज कर ली है।

WD

हालांकि सुनने में यह आ रहा है कि पिंकी बुआ ने अपनी शादी के लिए बिट्टू को रिश्वत भी दी है। बुआ के प्रिंस चार्मिंग और कोई नहीं बल्कि कॉमेडियन रज्जाक खान है। रज्जाक अब शो में 'गोल्डन भाई के रूप में दिखाई देंगे।

PR

बिट्टू यानी कपिल शर्मा धूमधाम से अपनी बुआ की शादी करेंगे। शादी की इस पूरी रस्म में फरहान अख्तर और विद्या बालन भी शामिल होंगे। शो में आने वाले हर पुरुष सेलेब्रिटी में अपने दूल्हे को देखने वाली पुष्पा बुआ का ख्वाब अब सच होने जा रहा है। बुआ की शादी के संगीत समारोह में विद्या बालन ठुमके भी लगाएंगी।

PR

गोल्डन भाई जो बुआ के प्यार में दीवाने होते दिखाई देंगे। जब बिट्टू ने अपनी बुआ के दूल्हे के बारे में दादी को बताया तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ और वे अपनी सुधबुध खो बैठीं। बुआ की शादी के लिए सेट को शानदार सजाया जाएगा।

PR

अपनी शादी के लिए बेताब रहने वाली बुआ ने बिट्टू को शादी करवाने के लिए रिश्वत भी दी ताकि वे शादी धूमधाम से कर सके। इस हफ्ते के बाद दर्शकों को बुआ चर्चित डॉयलॉग 'कौन है ये आदमी' सुनने को ‍नहीं मिलेगा। बुआ की शादी की बात कपिल से सुनकर दादी खुशी से सुधबुध खो बैठीं, उन्हें फरहान अख्तर ने संभाला।

PR

बुआ की शादी पूरे रस्मो-रिवाज के साथ की जाएगी और बुआ की इस शादी में फरहान अख्तर और विद्या बालन शामिल होंगे। बुआ की शादी में पलक भी शामिल होगी जो खुशी में अपना डांस दिखाएगी और शायरी सुनाकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। दादी ने शो में आने वाले हर सेलिब्रिटी की तरह फरहान को भी शगुन की पप्पी दी।


PR

हालांकि बुआ के पति यानी गोल्डन भाई घर जंवाई बनकर रहेंगे, लेकिन पिंकी बुआ की शादी की बात सुनकर दादी भावुक हो गईं। उन्होंने विद्या को गले लगाकर अपनी दु:ख प्रकट किया।

PR

बुआ का किरदार निभाने वाली उपासना सिंह का कहना है कि करीब 100 लड़कों को ठुकराने के बाद मुझे अपने सपनों का राजकुमार मिल गया। मेरे प्रिंस चार्मिंग हैं गोल्डन भाई, जो रज्जाक खान निभा रहे हैं वे बहुत अच्छे कॉमेडियन और बेहतरीन कलाकार हैं।

इस सीरियल के साथ मेरा सफर बहुत खूबसूरत रहा है। मेरे किरदार को सभी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। मुझे उम्मीद होने है कि शादी के बाद मेरा किरदार और मनोरंजन भरा और दर्शक इसका भरपूर लुत्फ उठाएंगे। बुआ के पति गोल्डन भाई का किरदार निभाने वाले रज्जाक खान का कहना है कि यह मेरे लिए खुशी की बात है कि मैं शो का एक हिस्सा बनने जा रहा हूं वह भी पिंकी के पति के रूप में। पिंकी सेक्सी हैं और मुझे थोड़ा डर भी लग रहा है।

PR

मुझे इस बात पर भी गर्व है कि सलमान, शाहरुख, अक्षय कुमार जैसे सितारों में से पिंकी ने मुझे पति के रूप में चुना। कपिल की कॉमेडी से अलग हुई गुत्थी का नया शो भी अन्य चैनल पर शुरू हो रहा है। गुत्थी दर्शकों का पसंदीदा किरदार था और कॉमेडी में नए किरदार का आगमन कहीं कपिल की घबराहट तो नहीं है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'