Daily Horoscope
✕

देखा एक ख्वाब : चाल से महल का सफर

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (17:40 IST)

वर्षों से अरुणा ईरानी कैमरे के सामने अभिनय कर रही हैं। सैकड़ों फिल्में कर चुकी हैं। अब छोटे परदे पर वे अभिनय के जौहर दिखा रही हैं और एक्टिंग से अभी भी उनका मन भरा नहीं है। जहां अच्छी भूमिका मिलती है उनके अंदर की अभिनेत्री जाग जाती है। यही वजह है कि सोनी चैनल पर 21 नवंबर से शुरू होने जा रहे धारावाहिक ‘देखा एक ख्वाब’ में उन्होंने राजमाता मृणालिनी का रोल स्वीकारा है।


PR


इस धारावाहिक की लांचिंग के अवसर पर अरुणा ने बताया ‘मैं हर तरह के किरदार निभा चुकी हूं। अब कुछ नया करने को बाकी नहीं है। लेकिन राजमाता मृणालिनी के किरदार में हर रंग है और यही वजह है कि मैंने इसका हिस्सा बनना मंजूर किया। परीकथा जैसी इसकी कहानी से भी मैं खासी प्रभावित हुई।‘

अरुणा ईरानी का कहना है आज उनके उम्र की अभिनेत्री को छोटे परदे पर काम करने का ज्यादा स्कोप है। वे कहती हैं ‘हेमा मालिनी, राखी, मौसमी चटर्जी जैसी अभिनेत्रियां खाली हैं। फिल्मों में उनके लायक रोल नहीं है। मुझे फिल्मों के बजाय टीवी के ऑफर ज्यादा अच्छे लगते हैं। यहां भूमिकाओं में विविधता होती है। लीड रोल करने को मिलते हैं। इसीलिए मैं टीवी को ज्यादा महत्व देने लगी हूं।‘

अरुणा ईरानी ने बतौर निर्माता भी छोटे परदे के लिए कुछ कार्यक्रम बनाए हैं। दिसंबर के अंत में उनका एक शो शुरू होने वाला है। हालांकि उनका मानना है कि निर्माता का काम झंझटों वाला होता है और इसके बजाय अभिनय करना आसान है।

‘देखा एक ख्वाब’ मोनिया नामक लड़की चाल से महल तक पहुंचने की कहानी है। मोनिया की उम्र की लड़कियों को सपने की दुनिया में रहना अच्छा लगता है। चाल में रहकर वह महलों के ख्वाब देखती है। करोड़ों लोगों में से एकाध का ही सपना पूरा होता है और मोनिया उन खुशनसीबों में से है। एक दिन मोनिया को पता चलता है कि वह देवगढ़ की रॉयल फैमिली की खोई हुई बेटी है।

मोनिया अचानक राजकुमारी बन जाती है। प्यार, खुशियां, पैसा सब कुछ उसके पास आ जाता है, लेकिन इसके बदले उसे बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ती है। ख्वाब के हकीकत में तब्दील होने की क्या कीमत है, इसका जवाब धारावाहिक में ही मिलेगा।

‘देखा एक ख्वाब’ की निर्माता सृष्टि बहल के अनुसार उनके कार्यक्रम में रोमांस, बड़े सेट, बेहतरीन कलाकार और ठोस कहानी का संगम है और मोनिया के इस सफर के साक्षी बन दर्शक जरूर रोमांचित होंगे। मोनिया का रोल निभाने वाली प्रियल गोर की तारीफ करते हुए सृष्टि कहती हैं कि वे बेहतरीन कलाकार हैं और कम उम्र में ही अच्छा अभिनय कर लेती हैं।

प्रियल के अनुसार उन्हें अरुणा ईरानी जैसी एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है जिसका लाभ वे उनसे अभिनय के गुर सीखने में उठा रही हैं।

एमएसएम के सीओओ एन पी सिंह ने बताया कि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने नंबर दो की पोजीशन हासिल कर ली है। अब उनकी निगाह नंबर एक पर है। इस चैनल पर प्रसारित होने वाले शो केबीसी, बड़े अच्छे लगते हैं और कुछ तो लोग कहेंगे बेहद पसंद किए जा रहे हैं।

सिंह को पूरा विश्वास है कि 21 नवंबर की रात 8.45 से शुरू होने वाला नया धारावाहिक ‘देखा एक ख्वाब’ भी सफलता की नई बुलंदी को छुएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

मां के साथ हर शुक्रवार गेटवे ऑफ इंडिया जाते थे बोमन ईरानी, 60 साल बाद दिखी ऐसी चीज कि हुए भावुक

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'