Daily Horoscope
✕

थोड़ा है बस थोड़े की जरूरत है

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (13:55 IST)
PR
मुंबई के कमालिस्तान स्टूडियो में गोल्डी बहल ने अपने नए धारावाहिक ‘थोड़ा है बस थोड़े की जरूरत है’ की लॉ‍चिंग के अवसर पर बताया कि इस धारावाहिक बनाने की प्रेरणा उन्हें शिवाजी पार्क (मुंबई) में रहने वाले लोगों को देखकर मिली। गोल्डी ‘द्रोणा’, ‘बस इतना सा ख्वाब है’ जैसी फिल्में और ‘लि‍पस्टिक’, ‘कभी हाँ कभी ना’ जैसे टीवी धारावाहिक बना चुके हैं। वे कहते हैं ‘इस धारावाहिक के किरदार भले ही शिवाजी पार्क में रहते हैं, लेकिन इनकी समस्या, खुशी, सुख और दु:ख से हर आदमी को लगेगा कि यह उसकी ही कहानी है। सादगी इस धारावाहिक की यूएसपी है।‘

‘थोड़ा है बस थोड़े की जरूरत है’ की कहानी कुलकर्णी परिवार की है। 1बीएचके फ्लैट में परिवार के 7 सदस्य रहते हैं। सबसे छोटे बेटे की शादी होती है और आठवाँ सदस्य इस छोटे से फ्लैट में रहने आता है। उसके बाद सभी के जीवन में बदलाव आता है। यह मध्यमवर्गीय परिवार ऐसे वक्त साथ में है जब संयुक्त परिवार टूट रहे हैं। कुलकर्णी परिवार की बहू मुग्धा परिवार को जोड़े रखने के लिए तमाम कोशिश करती है। मुग्धा और उसकी सास के बीच के बड़ा ही प्यारा रिश्ता इसमें दिखाया गया है। सीमित बजट में इस परिवार के सदस्य अपनी खुशियों को तलाशने की कोशिश करते हुए नजर आएँगे।

मुग्धा इस धारावाहिक का केन्द्रीय पात्र है, जिसके इर्दगिर्द कहानी घूमेगी। इस किरदार को निभाया है आरती सिंह ने। आरती कहती हैं ‘इस धारावाहिक की थीम और मेरा रोल मुझे पसंद आया, इसलिए मैंने इसमें काम करना मंजूर किया। भले ही इसकी पृष्ठभूमि शहरी हो, लेकिन यह संस्कृति और जीवन मूल्यों से जुड़ा है। मेरा किरदार डोंबीवली में रहने वाली टिपिकल महाराष्ट्रीयन गर्ल का है जो अपने प्रेमी श्रीकांत से शादी करने के लिए अपने करियर को भी ठुकरा देती है। परिवार को एकजुट रखना ही उसका लक्ष्य है। इस धारावाहिक के पात्र दर्शकों को अपने जैसे ही लगेंगे इसलिए मेरा मानना है कि उन्हें यह शो पसंद आएगा।‘

इस धारावाहिक में दो प्रसिद्ध अभिनेत्रियाँ नीना कुलकर्णी, असावरी जोशी के साथ-साथ रोमित राज, हेमंत थाटी और आकांक्षा जुनेजा भी नजर आएँगे। 7 जून से इस धारावाहिक को कलर्स चैनल पर प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 पर देखा जा सकेगा।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'