Daily Horoscope
✕

तेरे लिए : नया धारावाहिक

14 जून से स्टार प्लस पर

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (13:55 IST)

बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ‘तेरे लिए’ तानी और अनुराग की भावनात्मक प्रेमकथा है। प्रेम की वे सारी भावनाएँ इसमें ‍देखने को मिलेंगी जो लोग किसी से प्रेम करते समय अनुभव करते हैं।

PR

कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी तानी और अनुराग के इर्दगिर्द घूमती है जो परिस्थितिवश अलग हो जाते हैं, लेकिन प्रेम के अटूट बंधन के कारण फिर से एक हो जाते हैं।

तानी एक बंगाली बाला का प्रतिनिधित्व करती है। उसका मानना है कि प्यार आपको बेहतर इंसान बनाता है। दूसरी ओर अनुराग एक भावुक इंसान है जो पूरे दिल और आत्मा के साथ प्रेम करता है। तानी और अनुराग की भूमिकाएँ अनुप्रिया कपूर और हर्षद चोपड़ा ने निभाई है।

इस धारावाहिक की निर्माता एकता कपूर का कहना है ‘प्रेम आपको परिष्कृत करता है और आपके व्यक्तित्व को बेहतर बनाता है। ‘तेरे लिए’ की कहानी का सार भी इसी में निहित है। मुझे आशा है कि यह धारावाहिक लोगों को पसंद आएगा और सफल होगा।‘

अपने इस नए शो के बारे स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अनुपम वासुदेव कहते हैं ‘प्रेम कथाएँ तो बहुत आई हैं, लेकिन ‘तेरे लिए’ एक ऐसी प्रेम कहानी है जो पहले कभी नहीं देखी गई है। स्टार प्लस के लिए एकता ने कई बेहतरीन कार्यक्रम बनाए हैं और हमें आशा है कि ‘तेरे लिए’ भी एकता के सफल धारावाहिकों की सूची में शामिल होगा।‘

इस धारावाहिक को प्रचारित करने के लिए स्टार प्लस ने टाइम्स म्यूजिक के साथ मिलकर एक प्रेम-गीत की रचना की है। इस गीत को कैलाश खेर ने गाया है। टाइम्स म्यूजिक ने इस गीत को रेडियो द्वारा जनता के बीच लोकप्रिय बनाने की कोशिश की है।

‘तेरे लिए’ में अनुप्रिया कपूर, हर्षद चोपड़ा, रजत टोकस, नेहा जनपंडित, आदेश चौधरी जैसे कलाकार नजर आएँगे। 14 जून से इसे रात 10 बजे से स्टार प्लस पर देखा जा सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'