Daily Horoscope
✕

झलक दिखला जा 6 : कौन बनेगा चैम्पियन?

Updated: मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (18:18 IST)
झलक दिखला जा 6 का विजेता घोषित होने में ज्यादा समय बाकी नहीं है। डांस का यह रियलिटी शो उम्दा प्रस्तुतिकरण, मनीष और कपिल की हंसाने वाली एंकरिंग, जजेस के खरे-खरे कमेंट्स और सेलिब्रिटीज द्वारा पेश किए गए शानदार परफॉर्मेंसेस के कारण खूब देखा गया। कुल 16 सेलिब्रिटिज ने इस सीजन में हिस्सा लिया। अच्छी बात यह है कि फाइनल में जो चार जोड़ी पहुंची वो अंतिम चार में पहुंचने के लायक हैं। जनता और निर्णायकों ने सही फैसला लिया है। सोनाली-सुमंत, शान, लॉरेन गॉटिएब और दृष्टि धामी में से कोई एक विजेता बनेगा। आइए चर्चा करते हैं कि किसकी दावेदारी सबसे मजबूत है।

दावेदार नंबर वन : लॉरेन

कुल अंक : 588

औसत : 29.40

PR


आंकड़े भी बताते हैं कि लॉरेन ‘झलक दिखला जा 6’ की ट्रॉफी को उठाने के लिए सबसे तगड़ी दावेदार हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए और उनका औसत बैठता है 30 पाइंट्स में से 29.40। लॉरेन के कोरियोग्राफर हैं पुनीत, जिन्होंने लॉरेन की नृत्य क्षमता का बेहतरीन उपयोग किया। डांस के लगभग सभी फॉर्मेट में लॉरेन ने जजेस और जनता को प्रभावित किया। अच्छी तरह से हिंदी न आने के बावजूद उन्होंने गानों पर होंठ हिलाए और कभी उनके परफॉर्मेंस को देख यह महसूस नहीं हुआ कि वे हिंदी नहीं जानती हैं। लॉरेन ने 20 परफॉर्मेंसेस अभी तक दिए हैं और एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि उन्होंने अच्छा डांस नहीं किया हो। अंक और सारे परफॉर्मेंसेस पर गौर किया जाए तो लॉरेन के आगे कोई नहीं ठहरता।

दावेदार नंबर टू : सोनाली-सुमंत

कुल अंक : 514

औसत : 28.55

PR

सोनाली-सुमंत के कुल अंक कम है क्योंकि सोनाली के बीमार होने के कारण उन्होंने दो परफॉर्मेंस कम किए थे, लेकिन औसत के आधार पर वे दूसरे नंबर पर ठहरते हैं। इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 4 के विजेता सोनाली और सुमंत की उम्र भले ही कम हो, लेकिन डांस के मामले में बड़े-बड़े उनके आगे पानी भरते हैं। उनकी कुछ प्रस्तुतियां तो इतनी कमाल की थी कि लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए। उम्र कम होने के कारण उन्हें अतिरिक्त फायदा मिलता है।

दावेदार नंबर थ्री : दृष्टि धामी

कुल अंक : 550

औसत : 27.50


PR


औसत के मामले में दृष्टि तीसरे नंबर पर ठहरती हैं। कोरियोग्राफर सलमान के साथ दृष्टि ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दिए। डांस में माहिर नहीं होने के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत के जरिये वे फाइनल तक पहुंची हैं और अब मुश्किल परफॉर्मेंस भी आसानी से कर लेती हैं। दृष्टि अपनी खूबसूरती और अभिनय के कारण लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। उनके द्वारा अभिनीत धारावाहिक ‘मधुबाला’ खूब देखा जाता है। इस वजह से वोट के मामले में दृष्टि को अतिरिक्त लाभ मिलता है। कुछ लोग दृष्टि को ही संभावित विजेता के रूप में देखते हैं।

दावेदार नंबर फोर : शान

कुल अंक : 522

औसत 26.10

PR

झलक दिखला जा में आने के पहले शान डांस के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे। गायक के रूप में ही वे प्रसिद्ध थे। लेकिन अपनी लगन और मेहनत के बल पर उन्होंने इतना शानदार डांस किया कि तमाम प्रसिद्ध डांसर्स की छुट्टी करते हुए वे फाइनल तक आ गए हैं। फाइनल में पहुंचे अन्य सेलिब्रिटिज पर यदि निगाह डाली जाए तो शान का दावा कमजोर नजर आता है, लेकिन क्या पता जनता उन्हें ही विजेता बना दे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'