Daily Horoscope
✕

जब मिले गरम धरम और दबंग सलमान

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (11:29 IST)

करोड़ों लोगों के पसंदीदा हीरो सलमान खान हैं और सलमान खुद धर्मेन्द्र के दीवाने हैं। शायद धर्मेन्द्र को देख कर ही उन्हें अपनी बॉडी बनाने की प्रेरणा मिली हो। धर्मेन्द्र और सलमान में कई समानताएं भी हैं। जैसे दोनों आम आदमी के हीरो हैं। दर्शक उन्हें लार्जर देन लाइफ भूमिकाओं में देखना पसंद करते हैं। धर्मेन्द्र दिलफेंक किस्म के इंसान रहे हैं और सलमान भी वैसे ही हैं। गुस्से के दोनों तेज हैं और जो बात दिल में रहती हैं उसे जुबां पर लाने में वे देर नहीं करते हैं। दोनों ही दबंग हैं।


WD

सलमान के शो में धर्मेन्द्र अपनी फिल्म के प्रचार के लिए आए थे और अब बारी सलमान की है। बॉडीगार्ड रिलीज होने वाली है और इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वे कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में आए। धर्मेन्द्र इस शो में जज हैं और उनकी मौजूदगी के कारण इस शो की टीआरपी जबरदस्त है। रितिक रोशन के शो से भी ज्यादा। सलमान और धर्मेन्द्र पूरी गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से मिले।


WD


WD

सलमान को सामने देख सोनाली बेन्द्रे अपने आपको सल्लू के साथ डांस करने से रोक नहीं पाईं। ‘हम साथ-साथ हैं’ में दोनों ने साथ काम किया था। पुरानी यादें ताजा हो गईं। सोनाली भी इस शो में जज की कुर्सी पर बैठ प्रतियोगियों की कला को परखती हैं।


WD

इस अवसर पर इंडियाज़ गॉट टैलेंट के प्रतियोगियों ने अपने कला का नमूना भी पेश किया। एक प्रतियोगी ने ऐसी पेंटिंग बनाईं जिसमें सलमान पेंटिंग बनाते हुए दिखाए गए हैं। सलमान भी पेंटिंग देख वाह बोल उठे।


WD

सलमान ने दिखाया कि उनमें भी टैलेंट हैं। वे अभिनेता हैं। लेखक हैं। चित्रकार हैं और हाल ही में उन्होंने एक गाने की धुन भी बनाई है। यहां वे बता रहे हैं कि वायलिन के साथ भी वे खेल सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'