Daily Horoscope
✕

चाँद छुपा बादल में : नया धारावाहिक

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (11:33 IST)
PR
एक लड़का एक लडकी के प्यार में डूबा हुआ है। वह पूरे दिलोदिमाग से उस लड़की का दिल जीतने की कोशिश में लग जाता है और अंत में लड़की भी उससे प्यार करने लगती है...यदि सभी में नहीं तो अधिकांश प्रेम कहानियों में ऐसा ही होता है। मगर यहाँ ऐसी बात नहीं है। सिद्धार्थ और निवेदिता एक दूसरे के लिए और एक दूसरे के साथ रहने के लिए बने हैं। मगर यह उतना आसान नहीं है।

स्टार प्लस के नए शो ‘चाँद छुपा बादल में’ की निवेदिता, एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार की लड़की है। जिन्दगी में घटित घटनाओं की वजह से उसने अपने आपको समेट लिया है। वह नहीं चाहती है कि कोई भी व्यक्ति उसके करीब आए। किसी भी व्यक्ति के करीब आने पर वह असहज महसूस करने लगती है। यहाँ तक कि वह किसी के प्यार को स्वीकार नहीं करती है। उसके लिए इस दुनिया में रोमांस की भी कोई अहमियत नहीं है।

दूसरी तरफ सिद्धार्थ एक बिजनेस फैमिली का वारिस है और वह निवेदिता के प्यार में अपनी सुध-बुध खो चुका है। यह कहानी निवेदिता तथा सिद्धार्थ के बीच के आपसी संबंध तथा निवेदिता द्वारा स्वयं पर लगाए गए प्रतिबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है।

नामचीन कवि एवं गीतकार जावेद अख्तर, खूबसूरती के साथ अपने विशेष अंदाज में इस शो को प्रस्तुत करेंगे। इस शो की शूटिंग हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में की गई है।

इस शो में निवेदिता का किरदार पटना की रहने वाली नेहा सरगम निभा रही हैं। नेहा ने ‘इंडियन आइडल 4’ में हिस्सा लिया था और उनकी प्रतिभा की काफी सराहना हुई थी। सिद्धार्थ का किरदार देहरादून के रहने वाले अभिषेक तिवारी निभा रहे हैं।

‘चाँद छुपा बादल में’ 28 जून से शुरू हो रहा है और इसे प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात्रि 8 बजे स्टार प्लस पर देखा जा सकता है।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'