Daily Horoscope
✕

गोल्ड अवार्ड की यादगार शाम

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (15:12 IST)
PR
टीवी पुरस्कार समारोह भी किसी फिल्मों के पुरस्कार से कम नहीं है। इसकी मिसाल है गोल्ड अवार्ड। 22 सितंबर की शाम यह पुरस्कार स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल कंवेनशन सेंटर मॉरीशस में प्रदान किए गए।

इस पुरस्कार समारोह में टीवी कलाकारों की उपस्थिति इसकी सफलता को दर्शाती है। इस शो का संचालन अमन वर्मा और मंदिरा बेदी ने किया। इस अवसर पर कई स्टार्स ने परफॉर्म किया।

PR
शनिवार शाम को शुरू हुई यह पार्टी सुबह तक चलती रही और सभी टीवी स्टार्स ने इसका भरपूर मजा लिया। पुरस्कृत कलाकारों की सूची देखकर सभी को प्रसन्नता हुई और यह माना गया कि सही कलाकारों का चुनाव किया गया है। इस आयोजन के पीछे विकास कलंत्री, पूजा घई और अनुज सक्सेना की कंपनियों का योगदान रहा।

पुरस्कार प्राप्त कलाकारों की सूची इस प्रकार है :
श्रेष्ठ नया अभिनेता : शरद मल्होत्रा (बनूँ मैं तेरी दुल्हन)
श्रेष्ठ नया अभिनेत्री : दिव्यंका त्रिपाठी (बनूँ मैं तेरी दुल्हन)
PR
श्रेष्ठ सहायक अभिनेता : राजेश खेरा (लेफ्ट राइट लेफ्ट)
श्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : वैशाली ठक्कर (बा, बहू और बेबी)
श्रेष्ठ हास्य अभिनेता : देवेन भोजवानी (बा, बहू और बेबी)
श्रेष्ठ हास्य अभिनेत्री : सुचिता त्रिवेदी (बा, बहू और बेबी)
श्रेष्ठ हास्य धारावाहिक : नया ऑफिस-ऑफिस
श्रेष्ठ खलनायक : मोहनीश बहल (एक लड़की अंजानी सी)
श्रेष्ठ खलनायिका : काम्या पंजाबी (बनूँ मैं तेरी दुल्हन)
श्रेष्ठ संचालक : हुसैन (शाबाश इंडिया)
श्रेष्ठ संवाद लेखक : अश्विनी धीर (ऑफिस-ऑफिस)
श्रेष्ठ संगीतकार : विशाल-शेखर
श्रेष्ठ टॉक शो : कॉफी विथ करण
PR
श्रेष्ठ निर्देशक : सपना जोशी (तीन बहूरानियाँ)
राजीव मेहरा (नया ऑफिस-ऑफिस)
श्रेष्ठ टेलीविजन शो : सात फेरे
श्रेष्ठ अभिनेता : राजीव खंडेलवाल (लेफ्ट राइट लेफ्ट)
श्रेष्ठ अभिनेत्री : राजश्री वैद्य (सात फेरे)
श्रेष्ठ चैनल : ज़ी टीवी
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'