dharma sangrah
✕

क्या हेमा मालिनी सख्त जज हैं?

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (10:03 IST)
PR
हेमा मालिनी इन दिनों कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले डांस शो ‘डांसिंग क्वीन’ में बतौर जज के नजर आ रही हैं। वे डांसिंग क्वीन बनने वाली ‍लड़कियों को हर कसौटी पर तौल रही है। इसमे उनका साथ दे रहे हैं जंपिंग जैक के नाम से मशहूर अभिनेता जीतेन्द्र।

इस कार्यक्रम के कुछ एपिसोड प्रसारित होने के बाद हेमा मालिनी के बारे में यह कहा जाने लगा कि वे प्रतियोगियों के खिलाफ काफी सख्त रहती हैं। इस बारे में हेमा का कहना है कि वे हर पहलू पर हर प्रतियोगी को तौलती हैं। तकनीकी पक्ष के साथ-साथ व्यक्ति ने कितनी मेहनत की है, इस पर भी उनका ध्यान रहता है। वे नहीं चाहती कि किसी के साथ अन्याय हो, इसलिए ऐसा लगता है कि वे सख्त हैं।

नृत्य से हेमा को हमेशा प्यार रहा है। आज भी वे घंटों अभ्यास करती हैं और इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती का राज नृत्य ही है। नृत्य की वजह से ही उन्होंने इस कार्यक्रम में जज बनना स्वीकार किया।

डांसिंग क्वीन बनने की होड़ में लगी सारी लड़कियों के चयन से वे खुश हैं। हेमा का कहना है कि कुछ लड़कियाँ स्टेज शो से जुड़ी हुई हैं वही उनकी ज्यादातर मेंटर फिल्मों में नृत्य कर चुकी हैं इसलिए उनमें ज्यादा अंतर नहीं है। जो लगातार श्रेष्ठ परफॉर्म करेगा वही इसमें विजेता बनेगा।

आमतौर पर रियलिटी शो में जजों को लेकर विवाद खड़ा किया जाता है, ताकि टीआरपी बढ़े। हेमा इसे बेहद गलत मानती हैं। वैसे भी हेमा मालिनी जैसी प्रतिष्ठित अभिनेत्री को ऐसा कहने की हिम्मत ही शायद किसी में हो।

पिछले दिनों संभावना सेठ के साथ हेमा मालिनी ने एक मजाक किया था, जब संभावना ने ‘शोले’ फिल्म का मजाक उड़ाया था। मजाक में हेमा मालिनी उठकर चली गई थीं और फिर वापस आ गई थीं। चूँकि उस दिन का विषय हास्य था, इसलिए हेमा ने भी थोड़ा मजाक कर लिया था।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'