kalsarpa dosh calculator
✕

कौन होगा बाहर? राहुल या राखी?

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (13:08 IST)
PR
‘बिग बॉस’ के घरवालों ने इस बार घर से निकालने के लिए राहुल महाजन और राखी को चुना। ये दोनों वाचाल और इस शो की जान हैं। ‘उनके बिना ‘बिग बॉस’ का घर सूना हो जाएगा क्योंकि दोनों ही दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करते हैं। ये जुल्फी, एलिना और राजा जैसे नहीं हैं, जो बिलकुल चुपचाप बैठे रहते हैं। असल में बिग बॉस वाले भी नहीं चाहते होंगे कि राजा या राखी इतनी जल्दी घर से बाहर जाएँ, लेकिन अब एक को बाहर जाना होगा।

यह इस शो की मजेदार बात है कि लगातार अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ दोस्त जैसे रहो और नॉमिनेशन के समय अपना बदला ले लो। आपको न चाहते हुए भी दो व्यक्तियों के नाम चुनना पड़ते हैं और बुरा बनना पड़ता है।

इस तरह के शो में ग्रुपबाजी का खतरा अक्सर उत्पन्न हो जाता है और यह खेमेबाजी अब इस शो में दिखाई देने लगी हैं। राहुल, राखी, पायल, मोनिका एक तरफ हैं तो राजा, आशुतोष, संभावना दूसरी तरफ। जुल्फी, केतकी, एहसान कुरैशी और ऐलिना न्यूट्रल हैं।

एक तरफ मुंबई में रहने वाले लोग हैं, जिन्हें सेलिब्रिटी कहा जाता है तो दूसरी तरफ उत्तर भारत के लोग हैं। एक जैसे खान-पान और स्थान में रहने वाले लोग के बीच मेल-जोल बढ़ ही जाता है।
राहुल का नाम ज्यादातर लोगों ने लिया। राहुल के रंगीन मिजाज को उसके साथी बर्दाश्त नहीं कर पाए क्योंकि वे अपना ज्यादातर समय लड़कियों के कमरे में बिताते हैं। पायल के अलावा वे मोनिका को भी पसंद करते हैं।

पायल के दिल में राहुल के लिए साफ्ट कॉर्नर है क्योंकि जब नॉमिनेशन में राहुल का नाम आया तो पायल की आँखों से आँसू निकल आए। उन्होंने कहा कि राहुल सीधा-सादा और बेवकूफ है।

मोनिका से राहुल नजदीकियाँ बढ़ा रहे हैं और मोनिका इससे घबरा रही हैं। उनके पास दो कारण हैं। एक तो पायल को बुरा नहीं लग जाए और दूसरा वे अपनी इमेज सुधारने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। इससे उनकी छवि और खराब हो सकती है।

राखी, राहुल के साथ नजदीकी के चलते बाहर जाने वालों की होड़ में शामिल हो गई। उन्होंने संभावना को कोई लिफ्ट नहीं दी और संभावना ने उनके खिलाफ दूसरे प्रतियोगी के कान भरें।

अब फैसला दर्शकों के हाथों में हैं। वे किसे बाहर करते हैं। राजनीति में राहुल के दुश्मन बहुत हैं। वे भी जमकर वोटिंग कर सकते हैं। कुछ सोचेंगे कि राहुल को जल्दी बाहर कर देना चाहिए क्योंकि वे लोकप्रिय हो रहे हैं। वही दूसरी ओर कुछ यह मान सकते हैं कि उन्हें बिग बॉस के घर के अंदर ही रहने देना चाहिए क्योंकि वे अपनी हरकतों से बदनाम हो रहे हैं।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'