आमतौर देखा गया है कि जिस कार्यक्रम में विजेता का चयन किया जाता है उस कार्यक्रम के फाइनल में कमजोर प्रतियोगी पहुँच जाते हैं और दावेदार बाहर हो जाते हैं। लेकिन ‘नच बलिए 3’ में ऐसा नहीं हुआ।
इस कार्यक्रम में फाइनल दो श्रेष्ठ जोडि़यों के बीच हो रहा है। जोड़ी नंबर 3 अभिषेक-राखी तथा जोड़ी नंबर 7 आमिर अली- संजीदा शेख इस कार्यक्रम की श्रेष्ठ जोडि़याँ हैं। इस कार्यक्रम के प्रसारित सारे एपिसोड में दोनों ने अपने कुशल नर्तक होने सबूत दिया है।
आमिर और संजीदा की जोड़ी में सॉफ्टनेस है। दोनों शर्मीले स्वभाव के हैं और खामोशी से अपना काम करते हैं। इस कार्यक्रम के निर्णायक इस जोड़ी से प्रभावित हैं, खासतौर पर से डेविड धवन और ईशा कोप्पिकर। ईशा को आमिर पसंद हैं तो संजीदा को डेविड अपनी बेटी समान मानते हैं।
राखी और अभिषेक की जोड़ी बड़बोली है। हालाँकि अभिषेक बेहद कम बोलते हैं, लेकिन राखी की बक-बक बंद नहीं होती। अभिषेक-राखी ने कई कमाल की प्रस्तुतियाँ दी हैं और कई बार निर्णायकों की दाद बटोरी।
17 दिसंबर को फाइनल मुकाबल हुआ। इसका प्रसारण 21 दिसंबर को होगा। इसके बाद ही जनता अपनी मनपसंद जोड़ी चुनेगी। वैसे आमिर-संजीदा को कई बार सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।
ग्रेंड फिनाले में राखी और अभिषेक की प्रस्तुति भरतनाट्यम और ब्रेक डांस का मेल थी। अभिषेक धोती-कुर्ता में भरतनाट्यम कर रहे थे और राखी माइकल जेक्सन बनकर ब्रेक डांस। निर्णायकों ने दोनों की जी-भरकर तारीफ की।
आमिर और संजीदा ने ‘माँगता है क्या बोलो….’ पर डांस किया। रिवॉल्विंग चेयर का इस नृत्य में शानदार प्रयोग कर दोनों ने दर्शकों को दाँतों तले उँगली दबाने पर मजबूर कर दिया। इस जोड़ी से भी सभी प्रभावित नजर आएँ।
दोनों जोडि़याँ इस खिताब को जीतना चाहती है। राखी के मुताबिक उसने इस शो के लिए बहुत मेहनत की है। यदि वह जीतती है तो वह 22 किलोमीटर पैदल चलकर पार्श्वनाथजी के मंदिर में दर्शन करने जाएगी।
आमिर और संजीदा ने भी मुराद मानी है। वे भी विजेता बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अब सब कुछ दर्शकों के हाथों में हैं कि वे किसे विजेता बनाते हैं।
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)
परिचय
समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में....
और पढ़ें
Show comments
‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा
शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता
रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस
जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!
शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी