Hanuman Chalisa
✕

करण का पहला प्यार थिएटर

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (15:29 IST)
PR
करण मेहरा जो कि टीवी धारावाहिक ‘विरूद्ध’ में वेदांत की भूमिका निभा रहे हैं और ‘बेटियाँ अपना या पराया धन’ भी कर रहे हैं का पहला प्यार थिएटर हैं। करण को अभिनय का रोग स्कूल में ही लग गया था। उसने स्कूल में कई नाटकों में हिस्सा लिया। भारत के 18 कलाकारों में करण का भी चयन हुआ था जिन्हें ड्रामा काम्पिटिशन में हिस्सा लेने रशिया भेजा गया था।

करण ने दिल्ली में ड्रामा गुरु बैरी जॉन के निर्देशन में प्रशिक्षण लिया है। उसे वहाँ से ‘ए’ ग्रेड का सर्टिफिकेट मिला था। हालांकि जॉन ने करण को कुछ दिन और रूकने को कहा ताकि उसके अभिनय में और सुधार लाया जाए लेकिन करण को तो मुंबई जाने की जल्दी थी। करण को मुंबई में अपने सपने पूरे करना थे।

गुरु जॉन का कहना है कि करण में ढेर सारी संभावनाएँ छुपी हुई है और उसमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा हुआ है जो कि किसी भी कलाकार में होना आवश्यक है। मैं चाहता था कि वह कुछ दिन और रूके लेकिन मुझे खुशी है कि मुंबई में हम फिर साथ में काम करेंगे।
बैरी जॉन ने मुंबई में ‘बैरी जॉन एक्टिंग स्टुडियो’ खोल लिया है। इस कारण करण को फिर से जॉन के साथ काम करने का मौका मिलेगा। करण अभिनय की बारीकियाँ जॉन से सीख सकेंगे।

करण का कहना है कि बैरी जॉन ने मेरा अभिनय के प्रति दृष्टिकोण को बदला था। उन्होंने मुझे इस कला से प्यार करना सीखाया। मेरे खयाल से थिएटर किसी भी कलाकार के लिए श्रेष्ठ माध्यम है, क्योंकि थिएटर में आपको अपने काम का पता आपके सामने बैठे दर्शकों के जरिए तुरंत पता चलता है। टेलीविजन और फिल्मों में एक सीमित दायरे में रहकर काम करना पड़ता है।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

Bigg Boss 20: साड़ी-बिंदी में 'कजीना' बनकर काजी तौकीर ने लूटी महफिल, मनीष गोयल संग किया जमकर फ्लर्ट

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'