Hanuman Chalisa
✕

एक खिलाड़ी एक हसीना : फीकी शुरुआत

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (13:12 IST)
PR
बहुचर्चित कार्यक्रम ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’ की शुरुआत पिछले सप्ताह हुई। खिलाड़ी के रूप में जहाँ क्रिकेट खिलाड़ी थे वहीं हसीनाओं के रूप में वे अभिनेत्रियाँ नजर आईं, जिनकी स्टार वैल्यू बेहद कम है। वे सिर्फ लोकप्रियता बटोरने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के शुरुआती एपिसोड्‍स में वो बात नजर नहीं आई जो एक ‍डांस शो में नजर आती है। सभी प्रतियोगियों के प्रदर्शन में जीतने की जिद और जोश नजर नहीं आया। ‍अधिकांश खिलाडि़यों में झिझक थी और साथी कलाकार से उनकी कैमेस्ट्री भी नहीं जम रही थी।

परफार्मेंस की दृष्टि से भी देखा जाए तो अधिकांश का प्रदर्शन लचर था। इरफान पठान को तो नाचना बिलकुल भी नहीं आता। दरअसल यह कार्यक्रम मौज-मजे की दृष्टि से बनाया गया लगता है। इसमें गंभीरता नहीं है।

इसकी शूटिंग भी बहुत पहले खत्म हो चुकी होगी क्योंकि इरफान, हरभजन और श्रीसंत जैसे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में आरंभ हो रही सीरिज में व्यस्त हो जाएँगे।

जजों में सुष्मिता सेन सभी पर मेहरबान लगी। दूसरी ओर वसीम अकरम खिलाडि़यों के नृत्य पर अपनी हँसी नहीं रोक पा रहे थे। कुल मिलाकर इस कार्यक्रम का आगाज़ अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा। उम्मीद की जानी चाहिए कि आगामी एपिसोड्स में यह शो कुछ बेहतर होगा।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'