dharma sangrah
✕

इश्मित बने ‘वॉइस ऑफ इंडिया’

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (15:21 IST)
PR
प्रतिभा खोज कार्यक्रमों का दौर जारी है और लगता है कि चलता ही रहेगा। क्या एसएमएस के जरिए सही प्रतिभाओं का चयन होता है या ये मात्र तमाशा रहता है, इस पर कई बार बहस हुई है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह चयन की सही प्रक्रिया नहीं है और यदि एसएमएस से ही विजेता चुना जाना है तो कार्यक्रम में मौजूद निर्णायकों का क्या काम?

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर भी इसके खिलाफ है और इसीलिए उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों में कभी निर्णायक बनना मंजूर नहीं किया। ‘स्टार वाइस ऑफ इंडिया’ का जो फाइनल 24 नवंबर को हुआ उसमें वे सिर्फ गजेन्द्र सिंह के कहने पर आईं, जो लता जी को बरसों से अपने कार्यक्रम में बुला रहे थे।

मुंबई के अंधेरी स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में हजारों दर्शकों की उपस्थिति के बीच इश्मीत सिंह विजेता बने। दोनों के बीच काँटे का मुकाबला हुआ और इश्मित मात्र 4 प्रतिशत ज्यादा वोट पाकर जीत गए। हर्षित को भारत के पूर्वी क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र से ज्यादा मत मिले, लेकिन उत्तरी क्षेत्र से इश्मित को इतने ज्यादा वोट मिले कि वे केवल एक क्षेत्र के बल पर ही विजेता बन गए।

दोनों को इस प्रकार वोट मिले- उत्तरी क्षेत्र - इश्तिम 63%, हर्षित 37%, पूर्वी क्षेत्र- इश्मित 48%, हर्षित 52%, पश्चिम क्षेत्र- इश्मित 40%, हर्षित 60% और दक्षिण क्षेत्र इश्मित 45%, हर्षित 55%। कुला मिलाकर इश्मित को 52% और हर्षित को 48% वोट मिले।

PR
इस कार्यक्रम की खास बात यह थी कि इसमें स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ मौजूद थीं। वॉइस ऑफ इंडिया की ट्राफी लता ने अपने हाथों से विजेता को दी। लता मंगेशकर ने दोनों प्रतियोगियों को हीरे ‍जडि़त सोने की घड़ी अपने ‘स्वरांजलि’ कलेक्शन से दी। इस घड़ी की कीमत तीन लाख रुपए हैं।

इश्मित को बिग म्यूजिक की तरफ से एक कांट्रेक्ट भी मिला है, जिसके अनुसार वे तीन वर्ष तक इस कंपनी के लिए गाएँगे। इश्मित विजेता तो बन गए हैं, लेकिन उनके लिए आगे की राह कठिन है। देखना है कि इश्मित कितनी ऊँचाइयों तक जाते हैं।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

ये प्रेम मोल लिया मूवी प्रिव्यू: 4 साल बाद सूरज बड़जात्या की रोमांटिक ड्रामा में वापसी, जानें स्टार कास्ट और कहानी

शरवरी के देसी लुक ने उड़ाए होश, मल्टीकलर लहंगे और बैकलेस चोली में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

'रामायण' पर भड़के महाभारत के 'कृष्ण' नीतीश भारद्वाज, बोले- रावण को बना दिया हीरो, सरकार करे फंडिंग की जांच

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'