dharma sangrah
✕

अर्जुन रामपाल : जज बनना आसान नहीं

Written By WD
Updated: बुधवार, 15 अक्टूबर 2008 (15:00 IST)
IFM
डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ का चौथा भाग शुरू होने वाला है। यह कार्यक्रम दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है क्योंकि इसमें सेलिब्रिटीज़ डांस कर दर्शकों को रिझाने की कोशिश करते हैं।

इस शो के जज भी हमेशा प्रमुख आकर्षण रहे हैं। सरोज खान, फरहान अख्तर, कुणाल कोहली, मलाइका अरोरा ने हमेशा अपनी सटीक टिप्पणियाँ दी हैं। इस बार जज की कुर्सी पर अर्जुन रामपाल नजर आने वाले हैं।

छोटे परदे पर पहले वे कलाकार आना पसंद करते थे, जिनके पास बड़े परदे पर काम नहीं रहता था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। छोटे परदे कम समय में ज्यादा धन कूटने का लालच बड़े परदे के कलाकारों को आकर्षित कर रहा है। सिर्फ कुर्सी पर बैठकर टिप्पणी करने से इतना धन मिलने लगा है, तो फिर बड़े परदे के लिए क्यों मेहनत की जाए।

अर्जुन को जब यह ऑफर आया तो वे सोच में पड़ गए। उन्हें शायद डर लगा हो कि वे टीवी पर यदि दिखाई दिए तो लोग उन्हें फालतू न समझ बैठे। इस मामले में उनकी खास दोस्त फरहा खान ने उनकी मदद की। उनकी बात मानते हुए अर्जुन ने इस शो में जज की भूमिका के लिए हामी भर दी।

अर्जुन का कहना है कि उन्हें निर्णय लेने में वक्त इसलिए लगा क्योंकि ‍वे फिल्मों में व्यस्त हैं। वे छोटे और बड़े परदे में कोई भेद नहीं करते। बॉलीवुड के सभी दिग्गज कलाकार तो इस समय छोटे परदे पर आ रहे हैं, फिर उन्हें कैसे समस्या हो सकती है।

अर्जुन का कहना है कि इस शो की तारीख कुछ इस तरह समायोजित की गई है कि उनके व्यस्त शेड्यूल पर कोई खास असर नहीं होगा। अर्जुन का सोचना है कि जज बनना भले ही सबको आसान लगता हो, लेकिन यह एक कठिन कार्य है।

वे नृत्य की तकनीकी के बारे में ज्यादा नहीं जानते, इसलिए वे प्रतियोगियों की ऊर्जा, आपसी रसायन और पूरे प्रदर्शन पर समग्र नजर रखेंगे। अर्जुन के प्रशंसक को लिए यह अनोखी सौगात होगी क्योंकि हर हफ्ते अर्जुन उन्हें दर्शन देंगे।

Show comments

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'