dharma sangrah
✕

अब हँसाएँगी स्मृति ईरानी

सब टीवी पर जनवरी से नया शो

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (21:36 IST)
PR
तुलसी के रूप में स्मृति ईरानी ने दर्शकों को वर्षों तक खूब रुलाया। अब वे हँसाना चाहती हैं।

सब टीवी पर एक मनोरंजक कॉमेडी शो अगले वर्ष की शुरुआत में प्रसारित होने जा रहा है, जिसमें स्मृति हास्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस शो का निर्माण स्मृति द्वारा ही किया जा रहा है और वे इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

क्या है कहानी?
यह शो एक मध्यम वर्ग की महिला के जीवन के इर्दगिर्द घूमता है। वह मुंबई की एक चाल में अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। हीरे का व्यापारी होने के कारण उसका पति अमीर होने लगता है और वह अपने परिवार को चाल से बाहर मुम्बई के व्यापारिक क्षेत्र में ले आता है। स्मृति उसकी पत्नी है, यद्यपि वह इन ‍परिवर्तनों से खुश हैं, लेकिन इसके बावजूद उसे कुछ परेशानियाँ भी हैं।

उसे उस क्षेत्र में रहने वाली अमीर महिलाओं की तरह ही फैशनेबल दिखना भी जरूरी है, साथ ही उसे मध्यमवर्गीय परिवार के संस्कारों की रक्षा भी करनी है। यह सीरिज़ एक ‘बहनजी’ से एक अल्ट्रा मॉडर्न महिला के रूप में उसके बदलाव को बड़े नाटकीय और मनोरंजक रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे देखकर आप बिना हँसे नहीं रह सकेंगे।

क्या कहती है स्मृति?
’मैं यह शो को लेकर बेहद रोमांचित हूँ। मुझे विश्वास है कि यह दर्शकों को अवश्य पसंद आएगा। यह कोई नियमित दिखाई जाने वाली कॉमेडी नहीं है। इस शो में एक्टिंग करना मेरे मौलिक रूप में वापस आने के समान होगा क्योंकि मैंने एक्टिंग का अपना करियर कॉमेडी के साथ ही शुरू किया था।‘

क्यों शुरू हो रहा है यह शो?
इस शो को आरंभ करने के पीछे कारणों को बताते हुए सब टीवी के बिजनेस हेड अनुज कपूर कहते हैं ‘हम किसी और प्रोजेक्ट के लिए स्मृति के संपर्क में थे, तभी उन्हें इस शो का ख्याल आया और यह हमारी प्रोग्रामिंग में सटीक भी बैठा। चैनल की पहचान को ध्यान में रखते हुए यह शो कॉमेडी की लंबी सीरिज़ में एक और उपलब्धि होगा।'

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

बॉलीवुड के बड़े बैनर्स ने क्यों साधी चुप्पी? 450 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' के निर्देशक का छलका दर्द

शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू से अलग होने जा रहीं सपना चौधरी, तलाक की अर्जी की दायर

फिर गूंजेगा 'जपनाम', बॉबी देओल की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई पूरी, मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दी बड़ी अपडेट

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार मंच पर दिखे टाइगर श्रॉफ, 'देवा श्री गणेशा' पर किया जबरदस्त डांस

जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन के टॉप 10 डांस गानों की लिस्ट, हर स्टेप बना था सोशल मीडिया सेंसेशन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'