Hanuman Chalisa

नवरात्रि कैसे मना रहे हैं टीवी सेलेब्स

नवरात्रि का खुमार हर किसी पर चढ़ा हुआ है और टीवी एक्टर्स भी इससे बचे नहीं है। रंगबिरंगे कपड़े, उपवास, गरबा, डांडिया, स्वादिष्ट खाना हमारे टीवी कलाकार अगले नौ दिनों के लिए अपने प्लान बता रहे हैं। 


 
सुप्रिया कुमारी - मैं डांडिया नहीं खेलती हूं क्योंकि मुझे भीड़ पसंद नहीं, लेकिन मैं मां दुर्गा में विश्वास रखती हूं और मैं नौ दिनों के लिए दुर्गा पूजा करती हुं। इसके अलावा, मैं कलर पैटर्न में विश्वास नहीं करती, सभी रंग पहनती हूं।
 
करण ऑबेरॉय - मुझे रंग, जश्न, कपड़े और नवरात्रि के त्योहार से जुड़ी हर चीज़ पसंद है। मैं जितना हो सके उतना कलरफुल रहने की कोशिश करता हूं। इसके अलावा मैं किसी भी रीति का पालन नहीं करता। मुझे कुछ डांडिया नाइट्स में बुलाया गया है लेकिन अब तक मैंने यह तय नहीं किया कि मुझे कहां जाना है। मैं जहां भी जाउंगा वहां बहुत मज़ा आने वाला है। 
 
सौरभ राज जैन - मुझे डांडिया, सबका साथ और जश्न पसंद है। निश्चित रूप से, डांडिया खेलना का मज़ा रंगीन कपड़ों में ही आता है। मेरा मां के साथ घर पर नौ दिन के लिए हम सुबह और शाम पूजा करते हैं। इस साल मैं शूटिंग में व्यस्त रहने के कारण डांडिया को समय नहीं दे पाऊंगा। 
 
जस्मिन भसीन - मेरे साथ नवरात्रि की कुछ अद्‍भुत यादें हैं। मुझे याद है कि हम स्कूल में डांडिया का ईवेंट संभालते थे। मुझे इस त्योहार का इंतज़ार रहता है। 
 
अर्जुन बिजलानी - नवरात्रि मेरे लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। मेरी पत्नी और मैं इन नौ दिनों में कम से कम एक बार मंदिर जाने की कोशिश ज़रूर करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी मैं नॉन-वेज खाना नहीं खाऊंगा और अपने परिवार के साथ मंदिर जाऊंगा। नवरात्रि से पहले हम अपने घर की सफाई भी करते हैं और घर की चादरें से लेकर पर्दो तक सब कुछ बदल देते हैं। हम नौ दिनों के लिए पूजा भी करते हैं। मैं इस वर्ष गरबा नहीं खेल पाऊंगा। 
 
शशांक व्यास - नवरात्रि त्योहार मेरे लिए एक विशेष त्योहार है। हम अपने घर को साफ करते हैं और पूजा करते हैं। मैं गरबा नहीं खेल पाऊंगा। इस त्योहार की मेरी सबसे अच्छी याद उज्जैन की है। जब मैंने सुबह 4 बजे तक अपने दोस्तों के साथ एक डांडिया पार्टी में डांडिया खेला था। 

Show comments

पाकिस्तान की 10 सबसे खूबसूरत हसीनाएं: हानिया आमिर से लेकर माहिरा खान तक | Pakistan Most Beautiful Actresses

जापान में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को झटका, पहले दिन सिर्फ 900 दर्शक पहुंचे थिएटर

अनुपम खेर-नसीरुद्दीन शाह विवाद: 6 साल पुराने वीडियो पर फिर मचा बवाल, अभिनेता बोले- मेरी मेहनत और सच्चाई से बनी है पहचान

FIFA World Cup 2026: अमिताभ बच्चन ने उठाए ‘अनुचित फैसलों’ पर सवाल, वर्ल्ड कप ने बिगाड़ दिया मेरा रूटीन

हेमा मालिनी की बायोपिक बनेगी तो कौन निभाएगा 'ड्रीम गर्ल' का किरदार? खुद लिया दीपिका पादुकोण का नाम

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख