dharma sangrah

हृषिकेश पांडे से रोचक सवाल-जवाब

Updated: मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 (16:55 IST)
सिद्धार्थ कुमार तिवारी एक एतिहासिक सीरिज़ 'पोरस'  लेकर आ रहे हैं जिसमें एक्टर हृषिकेश पांडे रिपुदमन का किरदार निभा रहे हैं। सीआईडी के ये अभिनेता हृषिकेश पांडे ने अपने जीवन से जुड़े कुछ अनुभवों के बारे में बताया। उनका जीवन सामान्य नहीं था। हृषिकेश ने अपने जीवन की अनोखी घटनाओं, मस्ती वाले बचपन और इंडस्ट्री के सेलीब्रिटिज़ को लेकर चर्चा की। 
 
क्या कभी ऐसा समय था जब आपने सब कुछ गड़बड़ कर दिया, लेकिन कभी किसी को पता नहीं चला कि यह आप थे?
मेरे बचपन के दिनों में, मैं कई चीजों की गड़बड़ करता था, जैसे कि टीवी रिमोट और एंटिना जो सेट के साथ आते थे और किसी को इसके बारे में पता नहीं चलता था।
 
अगर आपके पास एक नाव होती तो आप उसका क्या नाम रखते और क्यों रखते?
मैं इसे टाइटैनिक का नाम दुंगा और यह उतनी ही रोमांटिक होगी, लेकिन बस वह डूबेगी नहीं। 
 
कौन सी सेलिब्रिटी को आप परफेक्ट 10 रेट करेंगे? क्यों?
अमिताभ बच्चन। वे हर सेंस में परफेक्ट हैं। 
 
कौन-सा फिक्शनल कैरेक्टर आपको लगता है जो रियल लाइफ में मिलने पर सबसे बोरिंग होगा? क्यों?
कोई भी सुपरहीरो। वे रियल नहीं हैं और मैं उन्हें उनके साथ जोड़ नहीं पाता। 
 
आपने अब तक सबसे अच्छा और सबसे खराब क्या खरीदा है?
सबसे अच्छा मैंने अपना मुम्बई वाला फ्लैट खरीदा है और सबसे खराब एक प्लॉट, जो मैंने मुंबई के पास खरीदा था। मैंने इसे जाने बगैर ही खरीद लिया था। मैं हर किसी को यह बताना चाहुंगा कि प्रॉपर्टीज़ में बिना जानकारी के कभी इंवेस्ट ना करें। 
  
अगर आपको अपना नाम बदलना हो, तो आपका नया नाम क्या होगा और क्यों?
मैं अपना नाम बदलना नहीं चाहता क्योंकि यह नाम मेरे माता-पिता ने मुझे दिया है और मैं अपने नाम से उतना ही प्यार करता हूं जितना अपने माता-पिता से।  
 
किचन में खाना बनाते समय आपके साथ सबसे बड़ा हादसा क्या हुआ जिसे आपने अनुभव किया है?
मेरी बहन, भाई और मैं डिनर के बाद हलवा बनाते थे, जब हमारे माता-पिता वॉक पर जाते थे। एक बार हमने सारा हलवा जला दिया था, लेकिन हमने उसे फिर भी उसी तरह से खाया क्योंकि हमे मीठा बहुत पसंद है। 
 
आपने अब तक सबसे ज़्यादा पागलपन क्या किया है?
मुझे मिठाई पसंद है और मुझे उसे खाने के लिए डांट लगती थी। हम चार मंजिला इमारत में रहते थे और हमारा घर ग्राउंड फ्लोर पर था। एक बार मैं चौथी मंजिल से पूरी पाइप लाइन से नीचे उतरा था जो मेरे घर के पीछे निकलता था जहां मीठा रखा होता था। यही वह पागलपन मुझे अब तक तक याद है। 
 
यदि आप एक प्रश्न की पूरी सच्चाई को जानते हैं, तो आप क्या सवाल पूछेंगे?
मैं यह जानना चाहुंगा कि कब हमारे देश में राजनीतिक सीनेरियो बदलेगा और हर कोई देश की भलाई के लिए निस्वार्थ काम करेगा, पैसे के बारे में सोचे बिना।

Show comments

14 साल की उम्र में पंडिताई करते थे पंकज त्रिपाठी, पहलवानों ने दिया ऐसा तोहफा कि बदल गई जिंदगी

धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार मंच पर उतरीं हेमा मालिनी, दिखाया ‘राधा रास बिहारी’ का जादू, वायरल हुआ खूबसूरत डांस वीडियो

'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, चौथे हफ्ते में 6337% की ग्रोथ, आंकड़े कर देंगे हैरान

कालीन भैया और गुड्डू पंडित का बॉक्स ऑफिस पर गदर, पहले ही दिन किया इतना कलेक्शन, 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनर बनी

शॉर्ट फिल्म से बॉलीवुड तक, जानिए विधु विनोद चोपड़ा कैसे बने इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख