Hanuman Chalisa
✕

नागिन 2 की निराशाजनक शुरुआत

Updated: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 (15:53 IST)
लोकप्रिय धारावाहिक 'नागिन' का दूसरा सीजन 8 अक्टूबर से शुरू हो गया है और शुरुआती दोनों एपिसोड्स अत्यंत ही निराशाजनक साबित हुए। ऐसा लगा कि बिना किसी तैयारी के सिर्फ लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए इसका दूसरा सीजन शुरू कर दिया गया है। 
शुरुआत प्रेम कहानी से की गई है जो फिल्म 'दिलवाले' से प्रेरित है। लेखक कुछ नया भी नहीं सोच पाए। कुछ दिनों तक प्रेम कहानी आगे बढ़ाई जाएगी और उसके बाद ही 'इच्छाधारी नागिन' के खेल शुरू होंगे।  एक बार फिर प्रेम त्रिकोण नजर आ रहा है।
 
'नागिन' के बाद मौनी रॉय छोटे परदे का बड़ा सितारा बन गई हैं इसलिए उन्हें दोहरी भूमिका सौंपी है। वे मां और बेटी के किरदार निभा रही हैं। मां का किरदार पुराने सीज़न से लिया गया है ताकि कड़ियां जोड़ने में आसानी रहे। उधर सुधा चन्द्रन की उम्र में कोई इजाफा नजर नहीं आया। पहले और दूसरे सीज़न में वे एक जैसी ही नजर आ रही हैं। करणवीर बोहरा को जोड़ा गया है और वे मौनी के नए हीरो हैं। 
 
अभिनय के मामले में मौनी और करणवीर बिलकुल कच्चे साबित हुए। दोनों से एक्टिंग नहीं हो रही थी। मौनी रॉय ने मां और बेटी दोनों किरदारों में एक सी एक्टिंग की और वे बिलकुल भी प्रभावित नहीं कर पाईं। करणवीर बोहरा तो शाहरुख की बुरी नकल करते नजर आए। अदा खान भी दिखाई दी। 

Show comments

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान को धमकी, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने कहा- पूरे परिवार को खत्म कर देंगे

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नेपाल भागने की थी प्लानिंग, कोटा पुलिस ने ऐसे दबोचे तीनों आरोपी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख